Hanuman Chalisa

क्या सऊदी अरब में पीएम मोदी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन...जानिए सच...

Webdunia
बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (13:27 IST)
सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक पोस्ट काफी समय से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब के लोगों ने भारत के मुस्लिमों के साथ हो रहे अत्याचार और तीन तलाक खत्म करने के विरोध में जूते-चप्पल दिखाकर पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वायरल तस्वीर में सऊदी पारंपरिक पोशाक पहने कुछ लोगों को हाथ में चप्पल लिए प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। तस्वीर में पोस्टर्स पर पीएम मोदी की तस्वीर भी देखी जा सकती है।

क्या है वायरल पोस्ट-

फेसबुक यूजर ‘रुबी खातुन’ ने 25 फरवरी 2018 को तस्वीर शेयर कर लिखा था- ‘सऊदी अरब में मोदी के खिलाफ जूते चप्पल के साथ सड़कों पर उतरे लोग हिंदुस्तान के मुस्लिमों के साथ हो रहे अत्त्याचार ओर 3 तलाक़ के बहाने शरीयत के साथ छेड़छाड़ की कोशिश के विरोध में मोदी के पोस्टर को दिखाए जूते चप्पल’।



इस पोस्ट को लोगों ने फिर से शेयर करना शुरू कर दिया है। इस पोस्ट को अब तक 13 हजार बार शेयर किया जा चुका है।

क्या है सच-

जब हमने वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स ‍इमेज सर्च किया, तो हमें ओरिजिनल तस्वीर मिल ही गई, जिसके बारे में कई यूजर्स ने वायरल पोस्ट पर कमेंट कर बताया भी था।

कई ट्विटर यूजर्स ने इस ओरिजिनल तस्वीर को दिसंबर 2016 में ट्वीट किया था, जिसमें पोस्टर में पीएम मोदी नहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर थी। इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीर ​सीरिया की न्यूज वेबसाइटों Enabbaladi और Al Etihad Press पर देखी जा सकती है।

न्यूज रिपोर्टों के मुताबिक, ये तस्वीर 2016 की है जब कुवैत के कई सांसदों ने कुवैत में रूसी दूतावास के सामने अलेप्पो शहर के समर्थन में धरना दिया था। जहां मॉस्को सीरियाई सुरक्षा बलों की मदद कर रहा है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वायरल हो रही तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से बनाया गया है। पीएम मोदी का सउदी अरब में कोई विरोध नहीं हुआ। असली तस्वीर रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल 1500 करोड़ रुपए भी नहीं दिए होंगे : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख