Fact Check: क्या 31 मार्च तक फिर रद्द हुईं सभी ट्रेनें? जानिए वायरल दावे का सच

Webdunia
मंगलवार, 16 मार्च 2021 (11:59 IST)
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। देश के कुछ इलाकों में लॉकडाउन लग रहा है, ऐसे में लोग के मन में डर है कि फिर से पूरे देश में लॉकडाउन ना लग जाए। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

क्या है वायरल-

सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ में एक न्यूज चैनल का स्क्रीनग्रैब है, जिस पर ब्रेकिंग न्यूज में लिखा है कि 31 मार्च तक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

क्या है सच-

भारतीय रेलवे ने 31 मार्च 2021 तक ट्रेनों को बंद किए जाने का कोई फैसला नहीं लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा गलत है। यह खबर अभी की नहीं है, बल्कि पुरानी खबर है।

केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस फेक खबर के बारे में लोगों को जागरुक किया है।

PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा है, “एक खबर में दावा किया जा रहा है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। PIBFactCheck: यह खबर पुरानी है। रेल मंत्रालय ने 31 मार्च, 2021 तक ट्रेन रद्द करने का यह फैसला नहीं लिया है। इस पुरानी खबर को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।”

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar: बाढ़ से मिलेगी निजात, कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रियंका गांधी का वायनाड में पर्यटन क्षमता बढ़ाने का आह्वान, दीर्घकालिक खाका तैयार करने को कहा

LIVE: म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप से तबाही, क्या बोले पीएम मोदी?

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

अगला लेख