Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या भारत में बिक रहे हैं नकली अंडे? जानिए सच..

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (12:52 IST)
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि देश में नकली अंडों का कारोबार तेजी से फैल रहा है। नकली अंडे कैसे बनते हैं, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वेबदुनिया ने पड़ताल की और पता लगाया कि क्या वाकई नकली अंडे होते हैं।

वायरल वीडियो देखें-



क्या है सच-

नकली अंडे बनाने का वायरल दावा झूठा है। यह वीडियो कई सालों से वायरल होता आया है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्लास्टिक या नकली अंडों को लेकर आम जनता के बीच फैल रहे भ्रम को लेकर 2018 में एडवाइजरी जारी की थी। FSSAI ने साफ किया है कि प्लास्टिक से अंडों के निर्मित होने की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। FSSAI ने कहा है कि नकली अंडे बनाना संभव ही नहीं है और यह केवल एक भ्रम है। अभी तक ऐसी किसी तकनीक का ईजाद नहीं हो सका है, जो असली अंडों से मिलते जुलते प्लास्टिक या नकली अंडे बना सके।

FSSAI के मुताबिक नकली अंडों के उत्पादन का खर्च असली अंडों की कीमत से कई गुना ज्यादा होता है। इसलिए इसे मुनाफा कमाने के उद्देश्य से नहीं बनाया जा सकता।

हमने वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि जिस वीडियो के जरिये नकली अंडे बनाने का दावा किया गया, वो असल में खिलौने बनाने का वीडियो है जो अंडे के आकार का होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

आर्टिकल 370 से SIR और पेगासस तक, नए CJI सूर्यकांत के 5 बड़े फैसले

'आज कुआं प्यासे के पास आया है..,' सीएम डॉ. मोहन ने पंचायतों को बताया विकास का आधार, जानें किन जिलों को मिला पुरस्कार

तीर्थराज पुष्कर आध्यात्मिक साधना का एक वैश्विक केंद्र : धामी

दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI 400 के पार, प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS-माहे, पनडुब्बियों पर काल बनकर टूटेगा

अगला लेख