हिन्दू लव जिहाद के VIRAL वीडियो का क्या है सच..

Webdunia
गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (14:50 IST)
‘मुस्लिम लड़की परवीन से सब इंस्पेक्टर पुलिस जितेंद्र का लव जिहाद, मोहब्बत के जाल में फंसाकर शादी की और फिर उसका अंजाम पहले वीडियो में। और दूसरा वीडियो हम सबको अपनी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाता हुआ।’ इस कैप्शन के साथ दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि जितेंद्र ने बहला-फुसलाकर परवीन से शादी की, और अब वह परवीन से मार-पीट करता है।

क्या है वायरल वीडियोज में..

पहले वीडियो में एक महिला है, जिसके मुंह से खून निकल रहा है। उसकी गोद में एक छोटा बच्चा है। महिला और बच्चा दोनों रो रहे हैं। इसी विडियो में आगे बुर्का पहने एक अधेड़ उम्र की महिला जमीन पर पड़ी है। पहली वाली महिला गोद में बच्चा लेकर बेहोश अधेड़ उम्र महिला को हिला रही है। उस पहली महिला के मुँह से ‘अम्मी’ शब्द सुनाई देता है।

दूसरे वीडियो में एक आदमी नजर आता है। वह घर की चौखट के पास खड़ा है। उसके सामने एक महिला खड़ी है, लेकिन कैमरे की तरफ पीठ करने के कारण उसकी शक्ल नहीं दिखती है, लेकिन देखने से लगता है कि यह पहले वीडियो में नजर आ रही वो बच्चे वाली औरत ही है। क्योंकि यहाँ भी उसकी गोद में वो बच्चा है। आदमी उंगली दिखाकर उस औरत को कुछ कहता हुआ दिख रहा है। फिर वह घर के अंदर चला जाता है। फिर वही आदमी दौड़कर एक कमरे के अंदर जाते दिखता है और किसी को मारता है, हालांकि वह किसको मारता है, वह कैमरे में नहीं दिख पाता। एक औरत के चीखने की आवाज सुनाई देती है।

कमरा बिल्कुल बिखरा पड़ा है। देखने से लगता है कि वहाँ बहुत मार-पीट हुई है। बाहर आकर वह एक औरत को पीटता है। कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं। फिर वो आदमी कुर्सी उठाकर उस औरत के पीछे भागता है। वह बुर्के वाली महिला को मारता है और उसे नीचे गिरा देता है। एक अन्य महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। फिर वह आदमी एक बैग और इयरफोन उठाता है और घर से निकल जाता है। पीछे से औरतों के चीखने की आवाज आती है।

क्या है सच..

जब हमने पोस्ट में दिए गए दोनों नामों को गूगल पर सर्च किया तो हमें 31 अगस्त, 2018 की तारीख में कई वेबसाइट्स पर इस घटना से जुड़ी खबर मिली। इससे पता चला कि घटना तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले के मनुगुरु की है। वीडियो में नजर आ रहे आदमी का नाम समुद्रला जितेंद्र है, वह तेलंगाना पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है। बच्चा गोद में लिए जो महिला दिख रही हैं, वह शाहजहां परवीन हैं, उनकी पत्नी। बुर्का पहने दिख रही महिला परवीन की माँ हैं।

खबरों के मुताबिक, परवीन और जितेंद्र एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने 2015 में शादी कर ली। मगर शादी ठीक चली नहीं। परवीन के अनुसार, जब जितेंद्र को पता चला था कि उसके पेट में बच्ची है, तो जितेंद्र ने जबरन उसका अबॉर्शन करवा दिया। इल्जाम ये भी है कि जितेंद्र अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता था। इसीलिए जितेंद्र ने परवीन को ले जाकर उसके मायके छोड़ दिया। वह तब प्रेगनेंट थीं। मायके में ही परवीन को बेटा हुआ, लेकिन जितेंद्र कभी अपने बेटे को देखने नहीं आया। परवीन का कहना है कि जितेंद्र का किसी से अफेयर चल रहा था। इसी बात पर वह अपनी माँ को लेकर पति से बात करने गई थी। लेकिन जितेंद्र ने उन दोनों को बुरी तरह से पीटा। पूरी घटना को कई लोगों ने कैमरे में कैद किया था, जो अब हिन्दू के लव जिहाद का मामला बताकर शेयर किया जा रहा है।

हमारी पड़ताल में हमने पाया कि परवीन मुस्लिम और जितेंद्र हिन्दू जरूर हैं, लेकिन यह किसी भी प्रकार से लव जिहाद का मामला नहीं है। दोनों ने आपसी सहमति से शादी की थी, जो बाद में नहीं चली। अगर जितेंद्र गलत निकला, तो इसमें हिन्दू धर्म को बीच में क्यों लाया जाए..

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख