Hanuman Chalisa

क्या है 'टाइटैनिक पार्ट-2' के वीडियो की हकीकत..

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (11:01 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ‘टाइटैनिक पार्ट-2’ नाम से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक नाले में एक मशीन पर सवार कुछ लोग दिख रहे हैं। यह मशीन कचरा साफ करने की लग रही है। जब मशीन कचरा साफ करने की कोशिश करती है, तो यह अपना संतुलन खो देती है और पानी में पलट जाती है। जिसके बाद इस पर सवार लोग पानी में गिर जाते हैं।
 
इस वीडियो पर ‘टाइटैनिक पार्ट-2’ का कैप्शन लगाकर अलग-अलग जगह का बताते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। कोई इसे गोरखपुर का बता रहा है, कोई लुधियाना का, कोई दिल्ली तो कोई इंदौर का। 
 
आइए जानते हैं, क्या है इस वीडियो की सच्चाई?
 
यह वीडियो जून 2016 का है और गोवा की राजधानी पणजी का है। दरअसल, शहर के बीचों बीच से गुजरने वाली सेंट इनेज क्रीक नहर की सफाई के लिए पणजी नगर निगम ने जलकुंभी हटाने वाली 15 लाख रुपए की मशीन अमेरिका से मंगवाई थी। तो इसके इस्तेमाल का तरीका बताने के लिए पणजी के तत्कालीन मेयर सुरेंद्र फुरतदो मीडियाकर्मियों को इस मशीन पर ले गए।
 
जब यह मशीन तट पर पहुंची और क्रेन ने कुछ जलकुंभियों और कचरे को उठाया तो मशीन का एक हिस्सा उठ गया। जितने भी लोग उस पर सवार थे, उन्होंने मजबूती से एक हिस्सा पकड़ लिया, लेकिन मशीन पलटने के कारण कुछ सेकंड के भीतर ही मेयर और अन्य लोग गंदे पानी में गिर गए। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई थी और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
 
26 जून 2016 को हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित की गई इस खबर का स्क्रीनशॉट..
 
देखें वीडियो-
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

क्या भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 100 पार जाएगा? विदेशी निवेशकों ने निकाले 2.2 लाख करोड़, जानें बड़ी वजहें

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई, डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से डीजल की बिक्री पर अघोषित कैपिंग

कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

अगला लेख