क्या इस महिला ने वाकई एक साथ 17 बच्चों को जन्म दिया...

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (18:08 IST)
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि कैथरीन ब्रिज नाम की एक अमेरिकी महिला ने 17 बच्चों को एक साथ जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस दावे के साथ तीन तस्वीरें भी हैं। पहली तस्वीर में एक गर्भवती महिला की है, जिसका पेट समान्य से ज्यादा बड़ा दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में एक महिला अपने लिविंग रूम में कारपेट पर लेटी दिख रही है और कई बच्चे उसके आस-पास हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में एक पुरुष बहुत सारे बच्चों से घिरा हुआ है।

फेसबुक यूजर Dolly Modo Ridings ने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 17 बच्चे पैदा करने वाली कैथरीन ब्रिज के नाम एक बार में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। Dolly Modo Ridings ने इसके साथ ‘Women Daily Magazine’ के एक आर्टिकल का लिंक भी शेयर किया है।



सच क्या है?

हमने पाया कि फेसबुक पोस्ट में जो लिंक शेयर की गई है, उस आर्टिकल में ही  लिखा है कि यह खबर काल्पनिक है। यह आर्टिकल 24 जनवरी, 2016 को पब्लिश की गई थी।

दरअसल, World News Daily Report (WNDR) नाम की व्यंग्य लिखने वाली वेबसाइट ने एक आर्टिकल लिखा था जिसका शीर्षक था- ‘USA: Mother Gives Birth to 17 Babies at Once!’। इसके बाद ही यह अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

अब आपको बताते हैं वायरल तस्वीरें का सच..

पहले तस्वीर एक सामान्य तौर पर गर्भवती महिला की तस्वीर थी, जिसके साथ छेड़छाड़ किया गया है। फेक और ऑरिजनल तस्वीर देखें-

दूसरी तस्वीर एक कंपोजिट इमेज है। कंपोजिट इमेज अलग-अलग फोटो को मिलाकर बनती है। यह तस्वीर हमें ‘Epic Edits’ नाम के ब्लॉग पर ‘A simple method for creating composite photos’ शीर्षक वाले आर्टिकल में मिली।

तीसरी तस्वीर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रॉबर्ट बाइटर की है। उन्होंने अपने फेसबुक कवर में यही तस्वीर लगाई हुई है।

इसके अलावा, हमें ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें एक महिला द्वारा एक बार में 17 बच्चों को जन्म देने की खबर हो।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया है कि अमेरिकी महिला द्वारा 17 बच्चों को एक बार में जन्म देने की खबर फर्जी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख