Fact Check: दिल्ली HC ने गिरफ्तार किए गए किसान प्रदर्शनकारियों को छोड़ने का दिया आदेश? जानिए पूरा सच

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (10:57 IST)
पिछले काफी दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जिसमें हिंसा की घटनाएं हुईं। जिसके बाद पुलिस ने 122 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ने का आदेश दिया है।

क्या है वायरल-

वायरल मैसेज में लिखा है, “दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी किसानसाथियों को छोड़ने का आदेश दिया किसान एकता जिंदाबाद अन्नदाता की जय हो।” राज कुमार का ये पोस्ट 2,000 से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं।

क्या है सच-

वेबदुनिया ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी से जुड़ी हालिया रिपोर्ट्स सर्च कीं। हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की बात कही गई हो। बल्कि सर्च के दौरान हमें 2 फरवरी 2021 को इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों के रिहाई की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट ने कहा कि बिना जांच के गिरफ्तार लोग नहीं छोड़े जा सकते।

वेबदुनिया की पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक निकला। दिल्ली हाई कोर्ट ने किसान आंदोलन में गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ने का आदेश नहीं दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख