Hanuman Chalisa

क्या गुजरात की मस्जिद से बरामद हुआ हथियारों का ये जखीरा...

Webdunia
शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (14:27 IST)
सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्‍ट में बहुत सारे हथियारों के साथ कुछ लोगों को जमीन पर बैठे हुए देखा जा सकता है, साथ ही कुछ पुलिसवाले भी हैं। दावा किया जा रहा है कि यह हथियारों का जखीरा गुजरात की एक मस्जिद से मिला है।
 
वायरल पोस्ट-
 
ट्विटर यूजर किरन जैन ने तीन तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, “गुजरात में एक मस्जिद से पकड़े गये हथियार:- आखिरकार ये मुस्लिम करना क्या चाहते हैं?? वैसे देशभर में मस्जिदों की चेकिंग की जाए तो ऐसे ही हथियार मिलेंगे??”

<

गुजरात में एक मस्जिद से पकड़े गये
हथियार:- आखिरकार ये मुस्लिम करना
क्या चाहते हैं?? वैसे देशभर में मस्जिदों
की चेकिंग की जाए तो ऐसे ही हथियार
मिलेंगे?? pic.twitter.com/1czzd4R5Wn

— किरन जैन ( देशप्रेमी ) (@jainkiranjain) July 23, 2019 >
 
इस ट्वीट को अब तक 1700 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है और 2600 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

क्या है सच?
 
वायरल तस्वीरों की पड़ताल के लिए हमने तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के जरिये ढ़ूंढा, तो हमें गुजरात हेडलाइन वेबसाइट की एक लिंक मिली। 5 मार्च 2016 को इस वेबसाइट पर एक खबर पब्लि‍श की गई। इसका शीर्षक था- Rajkot : Stock Of Lethal Weapons Found From Novelty Store; 5 Persons Arrested
 
इस खबर में बताया गया है कि राजकोट में नेशनल हाईवे के पास स्थित इंडिया पैलेस होटल के नॉवेल्‍टी स्‍टोर से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने सभी हथियारों को जब्‍त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें होटल मैनेजर आरिफ करबानी, इरफान दिलावर दीवान, इद्रिश दिलावर, सफीबेग मरीजा और मुन्ना वोहरा नाम के आरोपी शामिल थे।
 
अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए हमने इंटरनेट पर इससे संबंधित खबर को खोजना शुरू किया। हमें टाइम्‍स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 6 मार्च 2016 को प्रकाशित एक खबर मिली। इसमें भी बताया गया कि क्राइम ब्रांच और कुवाडवा रोड पुलिस ने राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित एक होटल से संचालित एक अवैध हथियारों के रैकेट का खुलासा किया। इस होटल से 257 हथियार मिले थे। इसमें तलवार से लेकर चाकू तक शामिल हैं।
 
अब यह स्पष्ट हो चुका है कि वायरल तस्वीरें 2016 में राजकोट के एक होटल से बरामद हथियारों का है। आपको बता दें कि ये तस्वीरें इससे पहले गलत संदर्भ के साथ कई बार वायरल हो चुकी हैं।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीरें तीन साल पुरानी हैं और ये हथियार गुजरात के राजकोट के एक होटल से बरामद किए गए थे, न कि किसी मस्जिद से।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख