बंगाल में ममता बनर्जी की जीत पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (18:23 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया और कहा कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करेगी। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि शुरुआती रुझान अंतिम चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया था।

ALSO READ: बंगाल चुनाव नतीजों पर भड़कीं कंगना रनौट, बोलीं- बांग्लादेशी और रोहिंग्या के कारण ममता को जीत मिली
 
भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। भाजपा महासचिव ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और सांसद लॉकेट चटर्जी के मतगणना में पीछे रहने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी की वजह से जीती। ऐसा लग रहा है कि लोगों ने दीदी को पसंद किया। क्या गलती हुई, हम इसकी समीक्षा करेंगे। क्या कोई संगठनात्मक कमी रह गई या चेहरे का अभाव कारण रहा या बाहरी-भीतरी की बहस। हम देखेंगे क्या गलती हुई।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार के 7 बड़े कारण
अभी तक आए मतगणना के रुझान संकेत कर रहे हैं कि ममता बनर्जी सत्ता की हैट्रिक लगा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस 201 सीटों पर आगे है जबकि 82 सीटों पर भाजपा आगे है। राज्य की 294 सीटों में से 292 सीटों पर मतदान हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख