West Bengal Election 2021 : चाय बागान कर्मियों के नेताओं ने खोली BJP के वादे की पोल

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (08:39 IST)
कोलकाता। चाय व्यापार संघ के एक नेता ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में चाय बागानों में काम करने वालों का दैनिक न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 350 रुपए किए जाने का भाजपा का वादा झूठा है, क्योंकि पार्टी ने 5 साल पहले असम में चाय श्रमिकों से किए इसी प्रकार के वादे को पूरा नहीं किया है। भगवा दल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में रविवार को वादा किया कि वह राज्य के चाय बागान कर्मियों का न्यूनतम दैनिक वेतन 202 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए करेगी।

ALSO READ: West Bengal elections 2021 : बंगाल चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा-पत्र, पहली कैबिनेट में लागू होगा CAA, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण
 
चायकर्मियों की संयुक्त मंच समिति के नेता जियाउल आलम ने कहा कि असम में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में चायकर्मियों को न्यूनतम 351.33 रुपए देने का वादा किया था। पार्टी ने चुनाव जीता, लेकिन वह वादे को पूरा नहीं कर पाई इसलिए पश्चिम बंगाल के लिए किया गया वादा भी बिलकल झूठा है। असम में भाजपा नीत सरकार ने चाय बागान कर्मियों का दैनिक वेतन 50 रुपए से बढ़ाकर 217 रुपए किए जाने के प्रस्ताव को पिछले महीने मंजूरी दी थी, लेकिन गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख