भाजपा नेता दिलीप घोष का विवादित बयान, ममता से कहा- चोट दिखाने के लिए बरमूडा पहनो

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (07:45 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने एक विवादित बयान देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट दिखाने के लिए बरमूडा पहनने की सलाह दी। घोष के इस बयान पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो पश्चिम बंगाल के पुुुुुरुलिया का बताया जा रहा है।

ALSO READ: बंगाल में BJP कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में आक्रोश
इसमें दिलीप घोष यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि लोग उनका चेहरा नहीं देखना चाहते इसलिए वे अपना टूटा पांव सबको दिखा रही हैं। यह किस तरह की साड़ी उन्होंने पहनी हैं। एक पांव खुला और एक ढंका। यदि आप पांव दिखाना चाहती हैं तो साड़ी क्यों, बरमूडा पहनो, साफ दिखाई देगा।

पूर्व में अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे घोष के इस कथित बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह टिप्पणी बनर्जी को लक्षित करते हुए की गई। चुनावी मौसम में सामने आए इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। बहरहाल तृणमूल कांग्रेस ने इसे हाथोंहाथ लिया है और भाजपा पर जमकर निशान साधा है।
 
तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि 'बीजेपी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष ने जनसभा में पूछा कि ममता दी साड़ी क्यों पहन रही हैं, उन्हें बरमूडा शॉर्ट्स पहनना चाहिए जिससे अपना पैर अच्छे से दिखा सकें। इन लोगों को को लगता है कि वे बंगाल जीतने जा रहे हैं।'
 
हालांकि बंगाल भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने घोष का बचाव करते हुए कहा कि इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री भाजपा और हमारे नेताओं के खिलाफ कई तीखी टिप्पणी करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जिनपिंग से दोस्ती और LAC को लेकर क्या कहा

Uttarakhand : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, विधानसभा में की थी अभद्र टिप्पणी

Pakistan ने हमेशा किया विश्वासघात, भारत के लिए कैसा है ट्रंप का दूसरा कार्यकाल, पॉडकास्ट में PM मोदी ने दिए जवाब

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना

महंगी पड़ी तेज प्रताप संग होली, सुरक्षा गार्ड को मिली सजा, कटा स्कूटर मालिक का चालान

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

अमेरिका से स्वनिर्वासित भारतीय छात्रा ने कहा, माहौल बहुत अस्थिर और खतरनाक

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

भारत और न्यूजीलैंड ने महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, साझेदारी मजबूत करने का निर्णय

Tension in manipur: मणिपुर में फिर तनाव, जनजाति नेता पर हमले के बाद‍ बिगड़ी स्थिति

अगला लेख