Hanuman Chalisa

Bengal Assembly Election 2021: नड्डा का ममता पर तीखा प्रहार, कहा- उनकी हालत हारे हुए खिलाड़ी जैसी

Webdunia
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (16:25 IST)
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस के नारे 'खेला होबे' पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत एक 'हारे हुए खिलाड़ी' जैसी है। नड्डा ने पूर्व बर्धमान जिले के कालना में एक रोड शो का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग की ओर उंगली उठा रहीं, उन पर आरोप लगा रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यह भूल गई हैं कि क्या उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कुछ ऐसा किया है जिसका कि वे श्रेय ले सकें?

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और हिन्दुत्व के उभार की कहानी
 
नड्डा ने कहा कि ममता की हालत खेल में हारे हुए खिलाड़ी जैसी है। उन्होंने सालों तक राज्य की जनता के साथ केवल अन्याय किया। लेकिन भाजपा अगर सत्ता में आती है तो यहां विकास लाएगी, महिलाओं पर अत्याचार रोकेगी और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करेगी।

ALSO READ: नरेन्द्र मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में दीदी की पारी समाप्त
उन्होंने कहा कि तृणमूल की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था कायम करने में भी विफल रही है। ममता बनर्जी की जबरन वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, उनका तानाशाहीभरा बर्ताव और उनकी पार्टी द्वारा चलाए गए रिश्वत के चलन ने राज्य को बरबाद कर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख