पश्चिम बंगाल : तृणमूल का आरोप- प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं महिलाओं का अपमान...

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (20:20 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा सहित तृणमूल कांग्रेस की 3 महिला नेताओं ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव रैलियों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'उपहास करने के लहजे में' संबोधित कर उनके प्रति असम्मान प्रकट कर रहे हैं।

यहां तृणमूल भवन में पांजा ने कहा कि मोदी द्वारा जनसभाओं में तंजभरे लहजे में 'दीदी ओ दी' का संबोधन किया जाना न केवल बनर्जी का बल्कि बंगाल की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा, भाजपा द्वारा हमारी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करने और तंग करने के कई तरीकों में यह एक तरीका है।

प्रधानमंत्री का यह व्यवहार महिलाओं के उत्पीड़न के समान है। हम पश्चिम बंगाल के लोगों पर छोड़ते हैं कि वह माकूल जवाब मोदी और अमित शाह (केंद्रीय गृहमंत्री) को दें। तृणमूल कांग्रेस नेता अनन्या चक्रवर्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक महिला को इस तरह से संबोधित कर अपनी पुरुषवादी मानसिकता प्रदर्शित की है, क्योंकि वे 'आसान निशाना' हैं।

तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बनर्जी को प्रधानमंत्री और शाह के बारे में बात करने के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर आत्मचिंतन करना चाहिए।

पॉल ने कहा, हमारी माननीय मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी को चुनावी रैलियों में कैसे संबोधित किया? कैसे उन्होंने जेपी नड्डा (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष) को संबोधित किया? उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वह मोदी और रैलियों में उनके बोलने के लहजे को गलत तरीके से निशाना बना रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख