ममता के चंडीपाठ पर गिरिराज सिंह का तंज, चुनाव जो ना कराए...

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (14:47 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राज्य में दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए लोगों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता हो वहां की मुख्यमंत्री को चुनाव आने पर मंच से चंडी पाठ करना पड़ रहा है।

ALSO READ: ममता की मंदिर डिप्लोमैसी, नामांकन से पहले शिव की शरण में, रोज करती हैं चंडीपाठ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ-साथ ममता बनर्जी भी नर्वस हैं और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मंदिर जाएं या मस्जिद।
 
ज्ञात हो कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम पहुंची थी जहां से वह इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने कभी ममता बनर्जी के नजदीकी सिपहसालार रहे शुभेंदु अधिकारी को उनके खिलाफ नंदीग्राम के चुनावी मैदान में उतारा है।
 
 
गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो संदेश भी साझा किया जिसमें उन्होंने गुजरात विधानसभा के पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के मंदिर दौरे और जनेऊ पहनने का जिक्र किया।
 
उन्होंने कहा कि बंगाल में मैंने दीदी को देखा। वहां के जिन हिन्दुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ता था... जिनके मंत्री डॉन अखबार को कहते थे कि कलकत्ता में भी कराची है... आज दीदी चंडी पाठ कर रही हैं। चुनाव जो ना कराए। उल्लेखनीय है कि भाजपा ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

4092 विधायकों में से 45% पर हैं आपराधिक आरोप, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

तुलसी गबार्ड और राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर की चर्चा, रक्षा संबंधों के विस्तार पर दिया जोर

Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें

Maharashtra : औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में क्यों भड़की हिंसा, अफवाह के बाद पत्थरबाजी, आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले, लाठीचार्ज

अगला लेख