Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल की इन 5 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा को मिला नोटा का फायदा

Advertiesment
west bengal election results Nota helps bjp on 5 seats
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के साथ भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। पार्टी राज्य में 207 सीटें जीतने में सफल रही जबकि तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट कर रह गई। हार जीत के इस खेल में 5 सीटों (सतगछिया, जंगीपाड़ा, इंदस, रैना और राजरहाट न्यू टाउन) पर हारे हुए उम्मीदवारों की उम्मीदों पर नोटा के वोटों पर पानी फेर दिया। ये चारों सीटे भाजपा के खाते में गई। ALSO READ: आसनसोल में चुनाव जीतते ही BJP विधायक ने खुलवाया सालों से बंद मंदिर, जानिए क्यों लगा था ताला?
 
सतगछिया विधानसभा सीट पर भाजपा के अग्निश्वर नासकर ने तृणमूल कांग्रेस की सोमाश्री बेतल पर 401 वोट से जीत दर्ज की। चुनाव में नोटा को 1654 वोट मिले। अगर ये वोट उम्मीद्वारों के खाते में गिर जाते तो चुनाव परिणाम बदल भी सकते थे।
 
भाजपा के प्रसनजीत बेग ने जंगीपाड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के स्नेहशीश चक्रवर्ती को 862 वोटों से हराया। इस चुनाव में भी नोटा ने 2388 वोट हासिल किए। ये वोट अगर नोटा के स्थान पर प्रत्याशियों के खाते में जाते तो तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को इसका फायदा मिल सकता था।
 
इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के निर्मल कुमार धरा ने टीएमसी नेता श्यामली रॉय बागड़ी को 900 वोटों से मात दी। यहां भी नोटा के खाते में 1582 वोट चले गए। निर्मल को 108733 वोट मिले तो श्यामली 107833 वोट ही हासिल कर सकीं। ALSO READ: कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? बन सकते हैं पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री, कहा जाता है बंगाल का योगी
 
बंगाल के रैना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सुभाष पात्रा ने मंदिरा दलुई को 834 वोटों से हरा दिया। 14 राउंड में सुभाष पात्रा 103487 वोट हासिल करने में सफल रहे जबकि मंदिरा को 102653 वोट ही मिले। नोटा को 1442 वोट मिल गए। ALSO READ: ममता के गढ़ में सेंध: मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भारी पड़ी BJP, जानिए कैसे पलटी बाजी?
 
राजरहाट न्यू टाउन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पियूष कनोदिया ने तृणमूल कांग्रेस के तापस चटर्जी को 316 वोटों से हराया। यहां नोटा को 1792 वोट मिले। 18 राउंड की काउंटिंग के बाद भी यहां चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi