suvichar

व्हाटसएप कॉर्नर : मोटापा एक वरदान है...

Webdunia
गर्व से कहो हम मोटे हैं...
क्रिकेट के बाद मोटापा ही एक ऐसी चीज है, जिस पर कोई भी आम भारतीय विशेषज्ञ की तरह राय दे सकता है। दरअसल मोटापा वो तत्व है जिसे देखते ही सामने वाले के भीतर बैठा डॉक्टर जाग उठता है और तत्काल वो गिरीश चंद्र से रायचंद्र बन जाता है। 



 
 
खुद को भले ही चकुंदर और शलगम में अंतर तक ना पता हो, लेकिन आपको खाने पीने की ऐसी ऐसी सलाहें परोसता है मानो भाई साहब झूलेलाल किराना स्टोर के मालिक नहीं कोई जिम ट्रेनर है...
 
कभी-कभी लगता है, बाल गंगाधर तिलक गलत थे - 'जो स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है' जैसा नारा दे गए...। नारा होना चाहिए था - 'दुसरों के फट्टे में टांग डालना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है'। 
 
मां द्वारा घी में चुपोड़ी गई बेहिसाब रोटियां, लल्ला हलवाई के नियमित रूप से समोसे व मसाला आलू, बाजार में मिलने वाले एक से एक स्वादिष्ट जंक फूड, रोजाना 14 घंटे की प्यारी नींद और ना जाने कितने बेहिसाब परिश्रम के बाद इतनी प्यारी तोंद मिलती है...।
 
इसका सुख वो लोग क्या जाने, जो आज भी 28 कमर वाली जीन्स में ही अटके हुए हैं। तोंद हमें मिलती है अपने परिश्रम व लगन के बलबूते पर...। पर इसे देख सामने वाला ऐसे जल उठता है मानो आपने उसके हिस्से का छीन कर खाया हो...।
 
भैया मोटापे के भी अनेक फायदे हैं। आप अपनी बीवी के साथ निकलो, किसी की मजाल नहीं कि बीवी को छेड़ सके ! आप पति कम बॉडीगार्ड ज्यादा नजर आते हैं। बीवी मोटी हो तो डर नहीं सताता कि उसका कही अफेयर होगा। 
 
आप मोटे हो तो आपको ये बताने की जरुरत नहीं कि आपकी सैलेरी अच्छी है और आप खाते पीते घर से हो। बेफिक्र होकर आप रक्तदान कर सकते हैं, साथ ही आपके शरीर में इतना खून होता है कि आप मच्छरों को भी भोजन करा सकते हैं जो पतले लोगों के बस का नहीं। वो तो 4 मच्छर को खून पिलाएं, तो उन्हें 2 बोतल खून चढ़ाना पड़ जाएगा...।
 
पतले लोग मोटे लोगों पर तंज तो यूं कसते हैं मानो धरती की आधी समस्याओं के लिए हम ही जिम्मेदार हैं। भाई मेरे, तुमने पतले होकर क्या तीर मार लिया...? कौन सा ओबामा तुम्हारे साथ बैठ कर तीन पत्ती खेलता है ! आप ही बताइए किस क्षेत्र में मोटे लोग नहीं है...?
 
क्या हनी सिंह नुसरत फतेह अली खान से अच्छा गायक है ? क्या शिखर धवन सनथ जयसूर्या से अच्छे बल्लेबाज है ? क्या अनिल अंबानी मुकेश अंबानी से ज्यादा अमीर है ? क्या मिथुन दा गणेश आचार्य से अच्छे डांसर है...बोलिये...???
 
अपने मोटापे पर शर्म नहीं गर्व कीजिए...। हमारे कारण ही बाबा रामदेव ने नाम कमाया है...। लोग मोटे ना होते तो वो योग किसे सिखाते...राजपाल यादव को??? हम जैसे मोटे लोगों के कारण ही कितने डॉक्टर व जिम वालों की रोजी रोटी चल रही है। 
 
माना हम तेज दौड़ नहीं सकते पर तेज दौड़ के हमें कौन-सा काला धन लाना है। मोटापा आपको अच्छी व गहरी नींद देता है...बढ़ता मोटापा आपको हर महीने नए कपड़े खरीदने का मौका देता है। अत: मोटापा श्राप नहीं वरदान है, तोंद शर्म नहीं ईश्वर का प्रसाद है। 
 
शर्माइये मत... गर्व से कहिए हम मोटे हैं......।।    
 
साभार: व्हाट्सएप मैसेज ग्रुप    
Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर की सारा अर्जुन: एक चाइल्ड आर्टिस्ट से उभरती स्टार तक का सफर

एक फिल्ममेकर, तीन सुपरहिट्स और अनगिनत बहसें: आदित्य धर का उभरता सिनेमाई साम्राज्य

शिल्पा शेट्टी के देसी अवतार ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, सिल्क साड़ी के साथ पहना स्लीवलेस ब्लाउज

6 साल की उम्र से अलका याज्ञनिक ने शुरू किया था गायकी का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप सिंगर

'धुरंधर 2' की सफलता के बाद रणवीर सिंह का धमाकेदार डांस, Fa9la गाने पर मचाया बवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख