Hanuman Chalisa

Miss Universe 2023 में प्लस साइज़ ने रचा इतिहास

ईशु शर्मा
Miss Universe 2023 : मिस यूनिवर्स एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया की सबसे खुबसूरत महिलाएं शामिल होती हैं। जब बात खूबसूरती की आती है तो अक्सर हम अपने दिमाग में एक दुबली- पतली, लंबी और टोन बॉडी वाली मॉडल को इमेजिन करते हैं। 
 
समाज में महिलाओं के लिए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स काफी हाई हैं। अधिकतर लोगों के लिए एक सुंदर महिला सिर्फ पतली, गोरी और लंबी होती है। लेकिन नेपाल की मॉडल जेन दीपिका गेरेट (Jane Dipika Garrett) ने इन सभी मिथकों को गलत साबित कर एक नई पहचान बनाई है।
 
इस साल मिस यूनिवर्स 2023 (Miss Universe 2023) की प्रतियोगिता अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में करीब 83 देशों की मॉडल ने भाग लिया था, जिसमें से निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है। लेकिन इस प्रतियोगिता में विजेता से ज्यादा जेन दीपिका गेरेट स्पॉटलाइट में रहीं है। दीपिका मिस यूनिवर्स की पहली प्लस साइज़ मॉडल बनी हैं।
कौन हैं जेन दीपिका गेरेट जो बनी पहली प्लस साइज़ मॉडल
 
मिस यूनिवर्स 2023 में नेपाल को रिप्रेजेंट करने के लिए दीपिका गेरेट ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। रैंप वॉक के दौरान उन्होंने सभी को हैरान कर दिया और एक नया इतिहास रच दिया। हालांकि दीपिका यह प्रतियोगिता नहीं जीती हैं, लेकिन वह इस प्रतियोगिता में सेमी फाइनल तक बनी रहीं।

साथ ही वह टॉप 20 मॉडल में से एक थीं। आपको बता दें कि दीपिका की हाइट 5 फीट 7 इंच है और उनका वज़न करीब 80 किलो है। दीपिका अमेरिका में पली बड़ी हैं और एक 23 वर्षीय नेपाली मॉडल हैं।
 
उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल होकर उन सभी लोगों को जवाब दिया है जो सोचते हैं कि मॉडलिंग सिर्फ पतली और लंबी लड़कियां कर सकती हैं। साथ ही दीपिका ने इस कदम के साथ सभी महिलाओं को प्रेरित किया और खुद को एक्सेप्ट करने का मेसेज दिया है।
 
दरअसल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हाल ही में कुछ क्राइटेरिया को बदला गया है। अब इस प्रतियोगिता में शादीशुदा, डाइवोर्स, प्लस साइज़, ट्रांस- वुमन जैसी कैटेगरी की महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। इस प्रतियोगिता में उप-विजेता के रूप में थाईलैंड के मॉडल एन्टोनिया पोर्सिल्ड रहीं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
ALSO READ: बिना कोचिंग के आईएएस मुस्कान डागर ने कैसे किया UPSC एग्जाम क्रैक, जानें स्ट्रेटेजी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख