Hanuman Chalisa

दीपावली पर उपहार में दे सकते हैं यह 13 चीजें

Webdunia
दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार पर उत्साह और उमंग भी सबसे अधिक होती है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां व उपहार भेजना भी दीपों के इस पर्व पर परंपरानुसार कायम है। लेकिन समय के साथ-साथ इन उपहारों में बदलाव आया है। इस दिवाली आप भी यह सोच रहे हैं, कि अपनों को क्या उपहार दि‍या जाए, तो जरूर पढ़ि‍ए - 
 
1  दीपावली या किसी भी त्योहार पर खास तौर से अपनों को मिठाई भेजने की परंपरा रही है। इस बहाने आपके घर भी मिठाई के डिब्बों का अंबार लग जाता होगा। त्योहारी समय में हर घर में मिठाइयां अधिक हो जाती है और इसे खाने से भी लोग बचते हैं। ऐसे में रखे-रखे ही बहुत सी मिठाइयां खराब हो जाती हैं। इसके बजाए उपहार में ऐसी चीजें दें, जो जल्दी खराब न हो सके। 

 आजकल उपहार में सूखे मेवे देने का चलन भी खूब चल रहा है। इसमें एक फायदा यह भी है, कि यह जल्दी खराब नहीं होते और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मिठाई के स्थान पर सूखे मेवों का विकल्प बिल्कुल सही रहेगा।
 
3  घर पर अधिक मेहनत नहीं करनी हो तो बाजार में कई तरह की नमकीन चीजें भी उपलब्ध हैं, जो आप उपहार स्वरूप दे सकते हैं। मीठा मुंह करके थक चुके लोगों को यह बहुत पसंद आएगा और जल्दी खराब भी नहीं होगा।

 रिश्तों में मिठास हमारे मन के भावों से होती है। इसके लिए वे किसी मिठाई की मोहताज नहीं है। इस बात को ध्यान में रखकर आप अपने करीबी लोगों को भावों से भरे उपहार भी भेंट कर सकते हैं, जैसे घर को सजाने की कोई चीज या कार्ड जिसपर शुभकामनाओं के साथ उनके प्रति प्रकट होते आपके भाव लिखे हों।
 
5  दिवाली हो और दीपों की बात न हो, यह तो हो ही नहीं सकता। आप अगर चाहें तो रंगीन व डिजाइनर दीपकों के सेट घर पर ही तैयार कर लें। सुंदर महकती मोबत्त‍ियां भी उपहार के लिए एक अच्छा विकल्प है जो घर की शोभा बढ़ाएगी।

6  हैंडमेड चीजें यानि हाथ से बनी हुई कई चीजें आप घर पर ही बनाकर उपहार दे सकते हैं। हाथों से बनी चीजों में आपके मन के कोमल भाव भी प्रदर्शित होते हैं, जो आपके संबंधों को और भी मधुर बनाते हैं।
 
7  आप अगर चाहें तो कोई उपयोगी वस्तु जैसे पर्दे के सेट या चादर या फिर कोई सजावट की चीज भेंट कर सकते हैं, जो लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती है।

8  चांदी के सिक्के भी हमेशा से ही उपहारों में सर्वमान्य व उत्कृष्ट रहे हैं। चांदी के सिक्कों की पैकिंग करवाकर इसे दिवाली पर उपहार दिया जा सकता है। यह उपहार लक्ष्मी का प्रतीक भी है।
 
9  पूजन वस्तुओं को भी दीपावली के दिन उपहार स्वरूप देना शुभ होता है। आप चांदी या अन्य धातु का दीपक व भगवान के भोग के लिए छोटे-छोटे बर्तन उपहार स्वरूप दे सकते हैं। चाहें तो आरती की सुंदर थालियां भी उपहार के रूप में दी जा सकती हैं।

10  हल्दी कुमकुम की मीनाजड़ित डिब्‍ब्‍िायां हमेशा पसंद की जाती हैं। इसके अलावा मीनाजड़ि‍त भगवान के आसन व पाठ भी बहुत मनमोहक उपहार है। इस तरह से मीनाकारी वाले पेन व अन्य कई चीजें आप दे सकते हैं।  

 
11  लक्ष्मी पूजन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्तियां भी उपहार स्वरूप दी जा सकती हैं। कई लोग चांदी की मूर्तियां भी उपहार स्वरूप देते हैं, जो कम दामों पर भी उपलब्ध हो जाती हैं।

12  दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर आप चाहें तो अपने बेहद करीबी लोगों को सोना भी उपहार दे सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि कोई महंगा आभूषण ही दिया जाए। अगर आप सक्षम हैं तो घर के सदस्यों को सोना दे सकते हैं।
 
13  कपड़े तो हमेशा से ही पारंपरिक रूप से उपहार की श्रेणी में आते हैं। खास लोगों को आप पारंपरिक परिधान भी उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें