Hanuman Chalisa

घर में काम के लिए बाई रखी है? तो जानिए उनसे रिश्ता कैसे निभाएं

Webdunia
इन दिनों अधिकतर लोग घर के काम में मदद के लिए कामवाली बाई रखते हैं, लेकिन कई लोगों को ये समस्या होती है कि कोई भी बाई उनके यहां ज्यादा समय टिकती नहीं हैं और काम छोड़ कर चली जाती है। ऐसे में उन्हें बार-बार दूसरी बाईयों को ढूंढने में परेशान होना पड़ता है। अगर आपके घर में भी कामवाली बाई आती है तो आपको ये जरूर समझना चाहिए कि उनसे रिश्ता कैसे निभाएं? जिससे की वो आपके घर का काम न छोड़ें।
 
आइए, जानते हैं कामवाली बाई से रिश्ता निभाने के टिप्स -
 
1 सबसे पहले तो उन्हें भी इंसान समझें और अच्छा बरताव करें, सोच-समझकर बोले और ज्यादा पर्सलन होकर अपनी निजी जिदंगी की बातें न बाताएं। जो उन्हें बताना जरूरी हो, वही बातें उनसे करें।
 
2 कामवाली बाई को काम और पैसों की जरूरत है और आपको उसकी, ऐसे में दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है, तो केवल आप ही हर-बार उस पर हावी होकर न चिल्लाएं।
 
3 बाई को रखने से पहले ही उससे कुछ जरूरी बातों की चर्चा कर ले, जैसे महीने में कितनी छुट्टी होगी, ज्यादा या कम छुट्टी हुई तो हिसाब कैसे करेंगी। कभी घर पर मेहमान आ जाए या एक्स्ट्रा काम करवाना हो तो उसका हिसाब कैसे होगा आदि बातें पहले ही तय कर लेंगी तो बाद में आपको टेंशन नहीं रहेगा।
 
4 बाई को रखने से पहले ही उसके आने का समय निर्धारित कर लें, कोई ऐसा समय जो दोनों की सहुलियत के हिसाब से हो। लेकिन कभी-कबार यदि वह समय पर न आ पाएं तो इंसानियन का फर्ज निभाए और उसकी समस्या को सुनें।
 
5 यदि बाई के घर में कोई समस्या हो जैसे उसके पति व बच्चे की तबीयत खराब हो गई हो, तो कभी-कभी अपनी ओर से ही उसे छुट्टी का बोल दें। साथ ही त्योहार व अन्य मौकों पर उसे छोटा ही सही लेकिन कोई तोहफा भी दे, चाहे वह तोहफा आपका व आपके बच्चों का इस्तेमाल किया हुआ कोई पुराना सामान व कपड़े ही क्यों न हो।
 
6 यदि बाई को कभी बचा हुआ खाना दे रही हो, तो याद रखे की खराब हो चुका खाना उसे तो क्या किसी को नहीं देना चाहिए।
 
7 बिना सोचे-समझे किसी तरह का आरोप बाई पर न लगाएं, कोई सामान घर में नहीं मिल रहा हो तो पहले अच्छी तरह से घर में ढूंढें, फिर ही किसी नतीजे पर आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अगला लेख