Festival Posters

खुद को बनाएं पहले की तरह खूबसूरत, जानें 5 टिप्स

Webdunia
कई बार हमें लगता है, कि हम अब पहले की तरह नहीं रहे। कई बार हम अपनी ऊर्जा, खूबसूरती और कई अच्छी बातों में कमी महसूस करते हैं जो हमारे आत्मविश्वास को कम करती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जानिए यह 5 आसान टिप्स जो आपको बनाएंगे बिल्कुल पहले की तरह - 


 
1 खुद से प्यार करें। यह पहले की तरह बनने और दिखने का पहला नियम है, जो आपको अंदर से खूबसूरत बनाता है। जब आप खुद से प्यार करते हैं तो खूद की भी उतनी ही देखभाल करते हैं जितन अपनों की। ऐसे में आप खुद को हर मामले में एक अच्छे स्तर पर ले जा सकते हैं, फिर चाहे वह वजन को लेकर हो या फिर करियर को लेकर।

2 दूसरों की चिंता छोड़ दें। यह दूसरा नियम है जो आपको सिखाता है कि यह सोचना छोड़ दें कि दूसरे आपके बारे में क्या सोच रहे हैं। इस अन्यथा वजन को अपने दिमाग पर लेकर न घूमें। बजाए इसके अपने विचारों को किसी सकारात्मक और सृजनात्मक कार्य में लगाएं जिससे आपको खुशी मिले।

 
 
3 हर वो काम करें जो आपको अच्छा लगता है। कभी-कभी बेफिक्र जिंदगी भी आपको सकारात्मकता दे जाती है और आप खुद को पहले की तरह खुश व तनावमुक्त महसूस करते हैं। भले ही देर तक जागना हो, या फिर किसी पसंदीदा स्थान पर जाना या फिर कुछ भी जो आप पसंद करते हैं और कई विचारों के चलते कर नहीं पाते।

4  खुद को और बेहतर व खूबसूरत बनाएं। इसके लिए आप अपने मनपसंद हेयर स्टाइल को अपना सकते हैं या फिर ऐसे कई तरीके हो सकते हैं। अपने लुक में कुछ चेंज लेकर आएं जो अपको भी पसंद आए। इस तरीके से आप खुद के आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और खुद के प्रति आकर्षण बढ़ा सकते हैं।

5 खुद की सेहत और फिटनेस को लेकर सतर्क रहें और अधिक आकर्षक बनाएं। अपनी तरह से की गई हर कोशिश को सराहें। किसी भी प्रकार के डर या संशय को अपने दिमाग में जगह न दें, यह आपके उत्साह को कम करता है। बस खुद से प्यार करें और खुद को बेहतर बनाते जाएं। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

महायुद्ध पर कविता: सुलग रहा संसार है

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Ganesh Shankar Vidyarthi Day: गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस: एक श्रद्धांजलि और प्रेरणा

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!