Hanuman Chalisa

दीपावली पर बनाएं डिजाइनर दीपक, इन 10 तरीकों से

Webdunia
दशहरे के बाद से रंगोली बनाना और दिवाली की अन्य तैयारियां भी घरों में शुरू हो जाती है। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ घर को सजाने के लिए कई तरह की पारंपरिक चीजों का प्रयोग किया जाता है। इनमें खास तौर से दीये भी शामिल हैं जो दीपावली पर घर को रौशन कर उसके सौंदर्य को भव्यता प्रदान करते हैं। आजकल डिजाइनर दीपक बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। आप चाहें तो घर पर ही यह खूबसूरत दीये तैयार कर सकते हैं, जानिए कैसे - 
 
1  सबसे पहले बाजार से अपने मनपसंद आकार और प्रकार के दीपक खरीद लाइए।  इसके बाद शुरू कीजिए इन्हें सजाने की तैयारी। लेकिन इन्हें पानी में डुबोकर रखना बिल्कुल न भूलें, अन्यथा यह रंग को सोख लेंगे। 

2 अब जब दीये सूख जाएं, तब उसपर अपनी पसंद का ऑइ या फेब्रिक रंग कीजिए। फेब्रिक रंगों में, बाजार में बेहद सुंदर और चमकदार रंग उपलब्ध हैं, जिन्हें आप प्रयोग कर सकते हैं। 
 
3  कोशिश किजिए कि दीयों पर लाल, मरून, हरा, पीला, नीला या सुनहरा रंग प्रयोग करें। इनके अलावा भी आप कोई भी पारंपरिक गाढ़े रंग का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह के रंग त्योहारों पर ज्यादा खिलते हैं।

4 अब आपने दीपक को रंगकर आधार तैयार कर लिया है। इस पर कई तरह के डिजाइन अपने अनुसार बनाए जा सकते हैं। चाहें तो ब्रश की सहायता से अन्य रंगों का प्रयोग कर डिजाइन बनाएं या फिर कोन की सहायता से सजाएं। 
 
5  आप चाहें तो दीपक पर सु‍नहरे रंग से ब्रश की सहायता से बारीक डिजाइन बना सकते हैं। चाहें तो मेंहदी डिजाइन भी बना लें, यह भी पारंपरिक रूप से खूबसूरत लगेगी। अगर आपने दीये पर सुनहरा रंग किया है, तो आप लाल, मरून या फिर हरे रंग से डिजाइन बनाएं। 

6  कोन की सहायता से भी खूबसूरत डिजाइन बनाई जा सकती हैं। बाजार में विभिन्न रंगों के सिरेमिक व फेविकॉल के चमकदार कोन उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अगर चाहें तो घर पर ही फेविकॉल व सिरेमिक में रंग मिलाकर गाढ़ा घोल बनाकर कोन में भर दें। 
 
7  आप चाहें तो इन दीपों को कांच, कुंदन व मोतियों से सजा सकते हैं। फेविकॉल की सहायता से इन्हें दीपों पर चिपकाएं, और कोन या ब्रश की सहायता से इनके चारों ओर लाइन खींचें। 

8 आप चाहें तो कलावा एवं कुमकुम हल्दी की सहायता से दीपों को सजा सकते हैं, और इन पर चावल चिपकाकर इन्हें बिल्कुल पारंपरिक सुंदरता दे सकते हैं।  
 
अगर आप इन सभी चीजों का प्रयोग न करना चाहें, तो कागज की सहयता से भी दीपों को सजा सकते हैं।  जी हां, अलग-अलग रंगों के कागज लेकर या फिर उपहार पैक करने वाले कागजों का इस्तेमाल आप इन दीपों को सजाने के लिए कर सकते हैं।  इसके लिए बस कागज को काटकर दीपों पर चिपकाना है।

10  अगर रंगोली की सहायता से दीपकों को सजाना चाहते हैं, तो सबसे बेहतर तरीका है, रंगोली के छापों का प्रयोग। जी हां, फेविकॉल लगाने के बाद आप छापे की सहायता से दीपों को सजा सकते हैं। इस पर केवल सफेद रंगोली से भी इन्हें सुंदर दिखाया जा सकता है। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

Pan Kulfi: मेहमानों को कर दें हैरान! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पान कुल्फी

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

बाल गीत : संविधान में लिखी हुई है

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें