Hanuman Chalisa

Karwa Chauth Thali Decoration Ideas: घर पर सजाएं सुंदर करवा चौथ थाली

Webdunia
karwa chauth thali decoration ideas
करवा चौथ का व्रत मैरिड वुमन के लिए बहुत खास और शुभ होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ करवा चौथ की थाली भी सजाती हैं। व्रत के साथ इसकी थाली भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। आप करवा चौथ को खास बनाने के लिए अपनी थाली को सुंदर तरीके से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सुंदर पेपर, गिफ्ट पेपर, हैंगिंग, साड़ी या सूट की सुंदर लेस, फेविकोल और केंची की ज़रूरत होगी। चलिए जानते हैं इन karwa chauth thali decoration ideas के बारे में...

1. यह थाली करवा चौथ के लिए बहुत स्पेशल है। आप इस तरह के पैटर्न वाले कपड़े से अपनी थाली को डेकोरेट कर सकते हैं। कपड़े को चिपकाने के लिए आप फैब्रिक ग्लू या गन ग्लू का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप इस पैटर्न में कोई गिफ्ट पेपर भी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इस तरह की हैंगिंग हलकी हो जिससे थाली भारी न लगे।

2. यह काफी क्रिएटिव और यूनिक थाली है। इस तरह की फोटो का प्रिंट निकालकर, उसे गोल शेप में काटकर लगा सकते हैं। साथ ही आपको इस तरह के मोतियों वाले स्टीकर बाज़ार में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह की थाली में आप अपनी भी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। आप कलर पेपर की मदद से बाकि आइटम को सजा सकते हैं। आपको इस तरह का गोल्डन पेपर बाज़ार या स्टेशनरी शॉप पर मिल जाएगा। 

3. इस सुंदर थाली को सजाने के लिए आपको मोतियों की ज़रूरत होगी। आप मोतियों की माला भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की हैंगिंग आपको बुटिक या टेलर की दुकान पर मिल जाएगी। साथ ही थाली की हैंगिंग बनाने के लिए आप डायरेक्ट लेस पर इसको चिपका या सिल सकते हैं। फिर लेस को थाली पर चिपका दें। 

4. इस करवा चौथ 2023 आप इस सुंदर थाली को डेकोरेट कर सकते हैं। इस तरह की थाली के लिए आप साधारण लाल रंग का पेपर लें। इस तरह के मोतियों और बिंदी वाले स्टीकर आप स्टेशनरी शॉप से ले सकते हैं। आप इसमें गोल आकार के छोटे छोटे कांच भी लगा सकते हैं। इस थाली को आप स्टीकर और अपनी क्रिएटिविटी की मदद से सजा सकते हैं। 

5. यह थाली काफी सिंपल और सुंदर है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की ज़रूरत नहीं है। इसे आप मोती वाले स्टीकर की मदद से सजा सकते हैं। आप अपने डिजाइन के अनुसार इस थाली को डेकोरेट कर सकते हैं। आप थाली को डायरेक्ट कलर भी कर सकते हैं या पेपर चिपका सकते हैं। 
ALSO READ: Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ के लिए 5 आसान मेहंदी डिजाइन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख