Hanuman Chalisa

पहले से ही कर लीजिए रक्षाबंधन की ये तैयारियां, वरना बाद में हो सकती है परेशानी

Webdunia
बहनें रक्षाबंधन आने से पहले ही इस दिन को मनाने की तैयारियां शुरू कर देती हैं। आइए एक नजर डालें उन सभी तैयारियों पर जो आपको रक्षाबंधन के लिए पहले से कर लेनी चाहिए।  
 
1. इस दिन विभिन्न शुभ मुहूर्त में आप राखी बांध सकती हैं। अपनी सुविधा अनुसार जो मुहूर्त आप चुनें उसकी जानकारी अपने भाई को भी पहले से दे दें, ताकि यदि वे कहीं व्यस्त हों, तो मुहूर्त के समय तक घर पहुंच जाएं।
 
2. अपने भाइयों के लिए उनकी पसंद और सुविधा के अनुसार ही राखी का चयन करना बेहतर होगा, ताकि वे लंबे समय तक उसे अपनी कलाई पर बांधे रखें।
 
3. बाजार में अलग-अलग प्रकार, डिजाइन व कीमत की राखी उपलब्ध है। अगर आपका भाई छोटा है तो आप । कार्टून कैरेक्टर और सुपर हीरो बने हुए डिजाइन की राखी भी खरीद सकती हैं, जो बाजार में आसानी से मिल जाएंगी।
 
4. मिठाई खरीदते समय अपने भाई की पसंद का विशेष ख्याल रखें। अगर उन्हें आपके हाथों का बना कोई खास व्यंजन पसंद हो, तो आप वह भी बना सकती हैं। उसे बनाने की तैयारी पहले से कर लें।
 
5. इस दिन अगर आप भाई और भाभी की पसंद का खाना बना रही हैं, तो पहले से ही तय कर लें कि क्या बनाने वाली हैं।
 
6. चूंकि यह भाई-बहन का त्योहार है, तो जाहिर है कि आपकी भाभी को भी उनके भाई को राखी बांधनी होगी। ऐसे में राखी बांधने के समय को लेकर पहले से ही प्लानिंग कर लें ताकि किसी को भी परेशानी न हो।
 
7. आजकल सिर्फ भाई ही बहन को तोहफा नहीं देते बल्कि बहनों द्वारा भाई को तोहफा देने का चलन भी बढ़ गया है। अगर आप भी भाई को कुछ देना चाहती हैं तो पहले से ही खरीद कर रख लें।
 
8. राखी की थाली सजाने के लिए आवश्यक सामान जैसे नारियल, कुमकुम, चावल, रुमाल आदि पहले से तैयार रखें।
 
9. इस दिन राखी बंध जाने के बाद का दिन आप कैसे बिताना चाहती हैं, वह भी पहले से प्लान कर लें। अगर परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान है तो उसके लिए भी पहले से सब कुछ तय कर लें।        
 
10. जो भाई-बहनें जॉब व किन्हीं अन्य कारणों से घर से बाहर हैं और राखी के दिन घर नहीं आ पा रहे हैं, उनके लिए तोहफे व राखी का पार्सल भी अच्छा विकल्प है। आप चाहें तो साथ में कोई संदेश भी लिख कर भेज सकते हैं।

ALSO READ: बचकर रहें साइबर फ्रेंडशिप से... पढ़ें 5 सावधानियां

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख