Hanuman Chalisa

सुपरमार्केट शॉपिंग में इन बातों का रखें ध्यान

Webdunia
शॉपिंग ऐसी गतिविधि है जो कभी शौक तो कभी जरूरत के तौर पर हमारे लिए अहम होती है। जब शॉपिंग जरूरत की चीजों की हो, तो भीड़ के डर से अक्सर यह टलती जाती है। सुपर मार्केट कल्चर ने इसे काफी आसान कर दिया है। हालांकि यहां भी भीड़ से तो दो चार होना ही पड़ता है। ऑनलॉइन शॉपिंग ने सुपरमार्केट से कुछ हद तक भीड़ कम की है, परंतु अभी भी यहां शॉपिंग ना काफी मशक्कत भरा काम है। लेकिन कुछ खास टिप्स आपके इस अनुभव को आसान बना सकते हैं। 
 
खास बातें 
1. यहां साप्ताह के दिनों में जाने की कोशिश करें, न कि सप्ताहांत में । 
2. अपनी लिस्ट तैयार करके जाएं। 
3. अगर सप्ताहांत में जा रहे हैं तो किसी फ्रेंड या दोस्त को बिल की लाइन में लगा दें। 

सप्ताह के उन दिनों में शॉपिंग करें जब सार्वजनिक अवकाश न हो : अगर आप कर पाएं, तो यह टिप आपकी काफी सहायता कर सकता है। हां, हम भी मानते हैं कि ऐसा करना मुश्किल है। भले ही आप हाउस वाइफ हों या वर्किंग वुमन। परंतु छुट्टी के दिन शॉपिंग पर जाने से आपकी छुट्टी सुपर मार्केट की भीड़ में बर्बाद हो जाती है। पहले तो सभी शेल्फ के पास भीड़ मिलेगी फिर बिलिंग में अलग लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।
 
अपनी सामान की लिस्ट के अनुसार शॉपिंग करें : हम सभी घर से कुछ खास सामान को दिमाग में लेकर निकलते हैं। सुपर मार्केट ललचाने वाले सामान से भरा हुआ होता है। ऐसे में पूरी संभावना है कि आप अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद कर दें। बेहतर होगा अपनी लिस्ट के अनुसार खरीददारी करें।

ऑफर से बचें : आपकी जेब से पैसा निकलवाने का बहुत आसान उपाय है ऑफर। आपने इतनी छूट देखी और खरीद लिया ऐसा सामान जो बाद में न जाने कब काम आए। ऐसे में सस्ती चीजों के लालच से बचें।
 
किसी को बिलिंग लाइन में खड़ा करें : सामान खरीदते समय, वक्त का पता नहीं चलता परंतु जैसे ही बिलिंग का समय आता है वैसे ही लाइन में मुश्किल हो जाती है। अगर आप वीकएंड पर सामान खरीद रहीं हैं तो किसी को लाइन में लगा दें ताकि जैसे ही सामान ले लिया जाए वैसे ही बिलिंग हो जाए।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

तेजी से बदल रहा है बंगाल

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?