history of woman’s day : कब हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत, क्‍या है इसका इतिहास

Webdunia
Womens Day 2023 
 
8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international woman’s day) मनाया जाता है। अब यह महिलाओं के लिए एक उत्‍सव के रूप में बदल गया है। इस मौके पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत और इतिहास को लेकर भी कई दिलचस्‍प पहलू हैं। 
 
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर महिलाओं से जुड़े इस उत्‍सव की शुरुआत कब हुई और क्‍या है इसका इतिहास?
 
दरअसल, समानाधिकार के लिए महिलाओं की लड़ाई के बाद इसे मनाने की परंपरा शुरू हुई। प्राचीन ग्रीस में लीसिसट्राटा नाम की एक महिला ने फ्रेंच क्रांति के दौरान युद्ध समाप्ति की मांग रखते हुए इस आंदोलन की शुरुआत की थी। फारसी महिलाओं के एक समूह ने वरसेल्स में इस दिन एक मोर्चा निकाला। इस मोर्चे का मकसद युद्ध की वजह से महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार को रोकना था। साल 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने पहली बार पूरे अमेरिका में 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया था।
 
सन् 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा कोपनहेगन में महिला दिवस की स्थापना हुई। 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में लाखों महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। मताधिकार, सरकारी कार्यकारिणी में जगह, नौकरी में भेदभाव को खत्म करने जैसी कई मुद्दों की मांग इस रैली में की गई। 1913-14 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, रूसी महिलाओं द्वारा पहली बार शांति की स्थापना के लिए फरवरी माह के अंतिम रविवार को महिला दिवस मनाया गया।
 
यूरोप में भी युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन हुए। 1917 तक विश्व युद्ध में रूस के 2 लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए, रूसी महिलाओं ने फिर रोटी और शांति के लिए इस दिन हड़ताल की। हालांकि राजनेता इसके खिलाफ थे, फिर भी महिलाओं ने एक नहीं सुनी और अपना आंदोलन जारी रखा और फलतः रूस के जार को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी और सरकार को महिलाओं को वोट देने के अधिकार की घोषणा करनी पड़ी।
 
यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किए।
 
भारत में भी महिला दिवस व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। पूरे देश में इस दिन महिलाओं को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। समाज, राजनीति, संगीत, फिल्म, साहित्य, शिक्षा क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

Happy Womens Day 
 


ALSO READ: Women's Day Essay : महिला दिवस पर हिंदी में निबंध

ALSO READ: Women’s Day 2023: सभी को जानना चाहिए भारत की पहली महिला डॉक्‍टर की ये कहानी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पेट पर सालों से जमा चर्बी को मोम की तरह पिघला देगा ये ड्रिंक

रात को सोने से पहले इस मसाले का दूध पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फ़ायदे

रिलेशन में ये संकेत देखकर हो जाएं सतर्क, ऐसे पता चलता है कि आपका रिश्ता हो रहा है कमजोर

Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम

नकली और असली केसर में कैसे करें पहचान? जानें ये 5 बेहतरीन तरीके

सभी देखें

नवीनतम

पूंजीवाद की अंधी दौड़: क्रूर सफलता, मानसिक स्वास्थ्य और वर्क-लाइफ बैलेंस का संघर्ष

मेनोपॉज में नींद क्यों होती है प्रभावित? जानें इसे सुधारने के उपाय

प्रेग्नेंसी के दौरान मसूड़ों से खून आने से हैं परेशान, जानिए क्या ये है सामान्य

Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी पर हिंदी में रोचक निबंध

त्योहारों में पकवान और मीठे की वजह से बढ़ जाता है वज़न, तो अपनाएं ये आसान तरीके

अगला लेख