Hanuman Chalisa

आपको अवश्य जानना चाहिए आज की नारियों के ये विशेष 11 गुण

Webdunia
Womens Day 2021
 
समाज में वक्त के साथ महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया बदला है। उनकी शिक्षा, परवरिश, रहन-सहन आदि सभी कुछ बदला है... उनकी सोच में भी काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं। अब वे केवल दूसरों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लिए भी जीती हैं। वे अपने प्रति पहले से काफी उदार हुई हैं। कई मायनों में अब उन्हें स्वतंत्रता मिली है जिसे आधुनिक महिलाओं के इन खास गुणों से समझा जा सकता है।
 
आज की महिलाओं की 11 अच्छी बातें..., जानिए 
 
जिम्मेदार : आज महिला जिम्मेदार तो है साथ ही, कितनी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना है, यह वे अपनी प्राथमिकता अनुसार तय करती हैं। जितना काम वे अच्छी तरह से निभा सकें, उतना ही काम वे हाथों में लेती हैं। केवल दूसरों की खुशी के लिए अधिक काम का बोझ लेने के लिए हां नहीं करतीं।
 
अभिव्यक्ति : आज की महिला अपने विचारों को खुलकर दूसरों के सामने रखती हैं। उसे किसी की कोई बात पसंद आए, तो तारीफ करने में भी झिझक नहीं करतीं, वहीं कोई बात नापसंद हो तब भी मन में दबाकर नहीं बैठतीं।
 
शिष्टता : आज महिलाएं शिक्षित हैं। उन्हें कई विषयों का ज्ञान है। वे आधुनिकता, सभ्यता और शिष्टता में तालमेल बैठाकर चलती हैं। आभार व्यक्त करना और गलती होने पर तुरंत उसे स्वीकार कर माफी मांगना आधुनिक महिला की आदत में शामिल है।
 
ना कहने से नहीं डरतीं : आज महिलाएं जी-हुजूरी नहीं करतीं। जहां जरूरी हो वहां ना कहने में भी नहीं हिचकतीं।
 
काम बांटना जानती हैं : आधुनिक महिलाएं हवाई बातों को नहीं मानतीं। उन्हें पता है कि वे सुपर वुमन नहीं हैं, इंसान हैं। घर, बाहर, बच्चों और परिवार के सारे काम वे अकेले नहीं कर सकतीं। इन कामों को वे अपने पति और अन्य सदस्यों के साथ बांटना बेहतर समझती हैं।
 
अपना ख्याल रखती हैं : आधुनिक महिलाएं खुद से प्यार करती हैं, परिवार के साथ खुद का भी ख्याल रखती हैं और खुद का भी सम्मान करती हैं।
 
अपडेट रहती हैं : ये महिलाएं नई-नई चीजें व टेक्नोलॉजी सीखती हैं। ये भली-भांति समझती हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। वे मोबाइल, स्मार्टफोन्स, नेट बैंकिंग, टिकट बुकिंग, कम्प्यूटर, लैपटॉप जैसे तमाम गैजेट्स का उपयोग करके अपने जीवन को आसान बनाती हैं। जीवन का कोई भी पड़ाव हो, चाहे वह शादी हो या मातृत्व, उन्हें नई चीजें सीखकर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोकता।
 
अपने लिए समय निकालती हैं : आज की महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया अलग है। अब वे हमेशा परिवार से घिरे रहना पसंद नहीं करतीं। खुद के लिए समय निकालना, घूमना, दोस्तों के साथ वक्त बिताना, जब मन करे तो अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भाग लेना आदि उन्हें पसंद है।
 
खुद पर कंट्रोल : आज महिलाएं ऑफिस व अपने सामाजिक सर्कल में कई तरह की पार्टीज में भाग लेती हैं, जहां वेज व नॉनवेज का चलन आम बात है। ऐसे में वे समय के साथ चलते हुए इस तरह के खानपान से परहेज नहीं करती हैं। वे सभी नई चीजें आजमाना पसंद करती हैं। सही-गलत की समझ रखते हुए वे खुद को नियंत्रण में रखना भी जानती हैं।
 
उम्र से परे सोचती हैं : आज की महिलाएं हर उम्र का मजा लेती हैं और उसे अपनी उम्र पर फख्र भी होता है। वे हर उम्र में मौज-मस्ती भी करती हैं। आज की महिलाएं समय से पहले बूढ़ी नहीं होतीं व खुद को मेंटेन रखती हैं। खुद की जरूरतों पर दिल खोलकर खर्च भी करती हैं।
 
गलत के खिलाफ आवाज उठाती हैं : आज वे किसी प्रकार के जुल्म चुपचाप नहीं सहतीं और न ही दूसरों को सहने देती हैं। अपने प्रति गलत व्यवहार होने पर वे आवाज उठाती हैं। जरूरत होने पर वे अपने गैरजिम्मेदार पति को छोड़ अकेले रहने का साहस भी रखती हैं। आज समाज में अविवाहित महिलाएं, एकल महिला और सिंगल मदर्स भी सिर उठाकर रह रही हैं। महिलाओं के इन खास गुणों के कारण ही वो आज दिन-प्रतिदिन तरक्की के नए आयाम तर कर रही है। 

ALSO READ: Essay On Womens Day : महिला दिवस पर हिन्दी निबंध

ALSO READ: Ayesha Suicide Case : प्रिय आयशा, तुम ही बताओ, महिला दिवस कैसे मनाऊं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख