Biodata Maker

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस 2025 विशेष: जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर पुरुष सोलर कुकिंग कर मनाएंगे महिला दिवस

WD Feature Desk
गुरुवार, 6 मार्च 2025 (15:43 IST)
इंदौर। पिछले 14 साल की तरह गांव सनावदिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मार्च 8, 2025 को जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा पुरुषों के लिए 9.30 a.m -12. 30 pm विशेष 'सोलर कुकिंग ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
 
कार्यक्रम के प्रमुख प्रशिक्षक इंदौर से राहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग, स्वाहा रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग शुक्ला, राजेंद्रसिंह और  युवा साथी महिला-पुरुष समानता, पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में महिलाओं की परिवार, देश में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सोलर कुकरों से अपने हाथ से खाना बनाकर सभी उपस्थित महिलाओं को सम्मान से परोसेंगे।
 
सेंटर की निदेशक डॉ. श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन ने इस संदर्भ में एक बहाई उद्धरण साझा किया 'मानवता की दुनिया के दो पंख हैं- एक महिला और दूसरा पुरुष। जब तक दोनों पंख समान रूप से विकसित नहीं होते, पक्षी उड़ नहीं सकता। हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपने आसपास की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका समर्थन करने के तरीके तलाशते हैं, और सोलर कुकरो से खाना पकाना कई तरीकों में से एक है। लैंगिक समानता में विश्वास रखने वाले और अपने जीवन में इसे अपनाने वाले सभी पुरुषों और महिलाओं को महिलाओं को बराबरी पर लाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
 
वे आगे कहती हैं कि हालांकि पुरुष महिला समान हैं, लेकिन इस समानता का मतलब एकरूपता नहीं है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए उनमें से किसी को भी एक-दूसरे से खतरा महसूस नहीं होना चाहिए। दोनों को घर, काम करने की जगह, देश और पूरी दुनिया को रहने के लिए बेहतर जगह बनाना है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

Hair Care: बालों और स्कैल्प के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है? जानें पूरे फायदे और नुकसान

T Point House Vastu Tips: टी’ पॉइंट वाला घर लेना शुभ या अशुभ, जानें बर्बाद होंगे या आबाद

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

सभी देखें

नवीनतम

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

Lala Lajpat Rai: लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर जानें 10 अनसुने तथ्य

आतंकवादी डॉक्टर का भारत जैसा ही एक जर्मन उदाहरण

Birsa Munda Jayanti: झारखंड के नायक बिरसा मुंडा की जयंती, जानें इतिहास और 10 रोचक तथ्य

अगला लेख