50वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कब और क्यों मनाया जाएगा?

WD Feature Desk
International womens day 2024: प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्‍वभर में 50वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया जाएगा। 
ALSO READ: लैंगिक समानता के लिए महिलाओं व लड़कियों की भागीदारी अहम
1908 में महिला दिवस की शुरुआत हुई : सबसे पहले इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 1908 में हुई थी। उस वक्त न्यूयॉर्क में करीब 15 हजार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला था। इसके 1 साल बाद अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
 
ऐसे बना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : इस दिन को अंतरराष्ट्रीय बनाने का सबसे पहले विचार क्लारा जेटकिन नाम की महिला के दिमाग में आया। उन्होंने अपना ये आइडिया 1910 में कोपनहेगन में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ वर्किंग वीमेन में दिया था। उस समय इस कॉन्फ्रेंस में 17 देशों की 100 महिला प्रतिनिधि हिस्सा ले रही थीं और सबने क्लारा के सुझाव का समर्थन किया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्जरलैंड में मनाया गया। इसका शताब्दी आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था।
 
8 March Women Day 2024
8 मार्च को महिला दिवस मानने की परंपरा : 8 मार्च को महिलाओं विरोध मार्च निकाला था। 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की गई तब इस आयोजन को एक थीम भी दी गई थी। वह थीम थी 'सेलिब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर'। इसी को देखते हुए प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाने लगा।
ALSO READ: 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाएंगे PM मोदी, जम्मू-कश्मीर में किया ऐलान
क्यों मनाते हैं महिला दिवस : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरूक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Mothers Day 2024 : मदर्स डे पर पढ़ें इतिहास, शायरी, कविताएं और रोचक जानकारी एक साथ

रिश्ते से खुश नहीं है आपका पार्टनर!

टीनेजर्स को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन, हारमोंस रहेंगे बैलेंस

शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल

अगला लेख