Hanuman Chalisa

ये हैं गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

इंजीनियरिंग से की ग्रेजुएशन और अकेले उड़ाया फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-21

WD Feature Desk
Bhawana Kanth
  • भावना कंठ बिहार के बेगूसराय की रहने वाली हैं।
  • उन्होंने सुखोई-30 लड़ाकू विमान का मॉक-अप दिखाया।
  • उन्होंने ग्रेजुएशन बेंगलुरु के इंजीनियरिंग कॉलेज से की है।
Women's Day 2024 : आज मैं ऊपर, आसमान नीचे, आज मैं आगे, ज़माना है पीछे। यह गाना भारतीय महिलाओं की कामयाबी के लिए एक दम परफेक्ट है क्योंकि आज के समय में महिलाएं असमान छू रही हैं। हम किसी मुहावरे की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ सच में असमान को छू चुकी हैं। क्या आपने इससे पहले भावना कंठ का नाम सुना है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं भारत की इस बेटी के बारे में जो देश का सिर गर्व से ऊंचा उठा रही हैं... ALSO READ: रवांडा की संसद में महिलाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी, भारत की सुई अभी भी अटकी हुई
 
गणतंत्र दिवस परेड की पहली फाइटर पायलट
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ मंगलवार को दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना (IAF) की झांकी में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। भारतीय वायुसेना की झांकी में हल्के लड़ाकू विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और सुखोई -30 लड़ाकू विमान का मॉक-अप दिखाया गया।
 
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में भारतीय वायु सेना (IAF) की झांकी में हिस्सा लेने वाली भावना कंठ, पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं। गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना की झांकी में लाइट कॉम्बैट विमान, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और सुखोई -30 लड़ाकू विमान का मॉक-अप दिखाया गया।
कहां से हैं भावना कंठ?
आपको बता दें कि भावना कंठ, बिहार की रहने वाली हैं। भावना की स्कूलिंग बेगूसराय से हुई और उनके पिता वहां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में काम करते थे। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन बेंगलुरु के कॉलेज बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से की है। इसके बाद 2015 में जनवरी को वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर भावना की नियुक्ति हुई थी। फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर उनका चयन 18 जून 2016 को हुआ।
 
अकेले उड़ाया फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-21
भावना कंठ भारतीय वायुसेना में पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। उन्होंने 2016 में अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ भारतीय वायुसेना में शामिल होने का मौका पाया था। भावना ने नवंबर 2017 में फाइटर स्क्वॉड्रन को जॉइन किया और मार्च 2018 में एकल फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-21 को सफलतापूर्वक उड़ाया।

यह उड़ान उनकी पहली उड़ान थी, जो कि उन्होंने अकेले में की थी। उनकी आयु 28 साल है और वे भारतीय वायुसेना में पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं, जो इस साल की गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुईं। 
ALSO READ: अंतरराष्ट्री महिला दिवस पर कविता : नारी, तुम जीवन का निबंध हो

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख