Hanuman Chalisa

इस खिलाड़ी ने किया लारा का घमंड चूर

Webdunia
शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (13:41 IST)
1996 के विश्वकप में केन्या और वेस्टइंडीज के मध्य मैच खेला जाना था। मैच के पहले केन्या के खिलाड़ी मौरिस आडुम्बे वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के पास पहुंचे और उनसे ऑटोग्राफ देने की गुजारिश की।

brian lara
लारा ने उन्हें ऑटोग्राफ देने से साफ इंकार कर दिया और आडुम्बे को निराश होकर लौटना पड़ा। लेकिन, उसके बाद जो हुआ आज भी लोग उसे याद करते हैं। मैच में केन्या ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। केन्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 166 रन बनाएं। वहीं अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के बल पर वेस्टइंडीज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और वेस्टइंडीज मात्र 93 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

 ब्रायन लारा मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए और जिस खिलाड़ी को ब्रायन लारा ने ऑटोग्राफ देने से इंकार किया था उसने 10 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार आडुम्बे मैच के बाद लारा के पास गए और कहा कि क्या आप मेरा ऑटोग्राफ लेंगे।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप