Hanuman Chalisa

हनीमून का खर्च उठाने के लिए वर्ल्ड कप जीतेगा यह क्रिकेटर

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2015 (10:34 IST)
वेलिंगटन। विश्व कप फाइनल खेलने के लिए अपनी बहन की शादी में नहीं जा पा रहे न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्रांट एलियट ने उसके हनीमून का खर्च उठाने का वादा किया है। एलियट को शनिवार को अपनी बहन केट की शादी में जाना था लेकिन न्यूजीलैंड पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है जो रविवार को खेला जाएगा।

केट एलियट ने कहा कि शादी की तारीख एक साल पहले तय हो गई थी लेकिन अब उसके भाई के इसमें शरीक होने की कोई संभावना नहीं है। उसने फेयरफेक्स न्यूजीलैंड से कहा कि उसकी टिकट शनिवार की थी और मैंने उससे पूछा कि क्या तुम आ पाओगे।


उस समय वह टीम में नहीं था और उसने कहा कि उसे नहीं लगता कि उसे चुना जाएगा। मैंने टिकट बुक करा दी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में एलियट ने नाबाद 84 रन बनाकर मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीता ।

उसने कहा कि अब वह नहीं आ सकेगा लेकिन उसने कहा है कि अगर न्यूजीलैंड विश्व कप जीतता है तो वह मेरे हनीमून का खर्च उठाएगा। केट ने कहा कि मैंने उससे कहा है कि जीतकर ही लौटना। हनीमून के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप