Dharma Sangrah

रहाणे के मुरीद हुए माइकल वॉन

Webdunia
मंगलवार, 24 मार्च 2015 (13:52 IST)
सिडनी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा है भारतीय बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे की तकनीक सर्वश्रेष्ठ है और अगले चार से पांच साल में यह युवा विश्व क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक होगा। आईसीसी द्वारा आयोजित बातचीत के दौरान वान ने कहा कि भारतीय टीम के पास शानदार बल्लेबाज हैं।

उनके पास कुछ अच्छे युवा बल्लेबाज हैं और मुझे रहाणे पसंद है। मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों में उसकी तकनीक सर्वश्रेष्ठ है। वे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को दुनिया के किसी भी अन्य बल्लेबाज के जितना अच्छी तरह खेल सकता है।  यह पूछने पर कि वे रहाणे को विशेष क्यों मानते हैं, वान ने मुंबई के इस बल्लेबाज की तकनीक पर विस्तार से बात की।

उन्होंने कहा कि यह बिलकुल सामान्य है। यह क्रीज पर उसका संतुलन है। उसका बायां पैर काफी बाहर नहीं निकलता और यही कारण है कि जब वे बैकफुट पर होते हैं तो उनका संतुलन शानदार होता है। उनके पास सिर्फ कट और पुल खेलने का ही विकल्प नहीं होता बल्कि वे सीधे शॉट भी खेल सकते हैं।

वान ने कहा कि जब एक बल्लेबाज के रूप में आपके पास यह विकल्प होते हैं तो आप विरोधी टीम के लिए क्षेत्ररक्षण की जमावट को मुश्किल कर देते हो क्योंकि आप सीधे शॉट के लिए क्षेत्ररक्षकों को खड़ा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगले चार से पांच साल में हम रहाणे के बारे में काफी बात कर रहे होंगे। अब तक हमने उसके बारे में जो सुना है उससे अधिक क्योंकि वे शानदार खिलाड़ी हैं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले