Hanuman Chalisa

बांग्लादेश में जलाया अंपायर अलीम डार का पुतला

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2015 (22:15 IST)
ढाका। बांग्लादेश के सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद गुरुवार को यहां पाकिस्तानी क्रिकेट अंपायर अलीम डार का पुतला जलाया और प्रदर्शन किया।
 
बांग्लादेश की भारत के हाथों 109 रन से हार के बाद वे अंपायरों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के खिलाफ ‘शर्मनाक, शर्मनाक, आईसीसी साजिश नहीं चलेगी’ के नारे लगा रहे थे। 
 
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 137 रन बनाए लेकिन जब वे 90 रन पर थे, तब रूबेल हुसैन की फुलटास पर उन्होंने डीप मिडविकेट पर कैच दे दिया था। डार और उनके साथी अंपायर इयान गाउल्ड ने हालांकि इसे नोबॉल करार दिया क्योंकि लग रहा था कि गेंद कमर की ऊंचाई से उपर जा रही थी। 
 
प्रशंसकों ने दो अन्य फैसलों का भी विरोध किया। ढाका विश्वविद्यालय के छात्र महमुदुल हसन ने कहा, अंपायरों ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। यदि हमें सही तरह से हराया जाता तो दुख नहीं होता लेकिन यह तो शुद्ध डकैती है। हमने इन गलत फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आईसीसी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप