Hanuman Chalisa

अनामुल विश्व कप से बाहर, इमरूल बांग्लादेश टीम में शामिल

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2015 (08:25 IST)
एडिलेड। बांग्लादेश के बल्लेबाज अनामुल हक कल यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण क्रिकेट विश्व कप से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश ने इमरूल काएस को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है।
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को अनामुल की जगह इमरूल को टीम में शामिल करने की पुष्टि की। इमरूल ने 53 वनडे मैचों में 27 से कुछ कम की औसत से रन बनाए हैं।
 
बांग्लादेश ने अपने चार में से दो मैच जीते हैं जबकि चार बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमों ने अंक बांटे।
 
बांग्लादेश को विश्व कप के पूल-ए के अहम मुकाबले में सोमवार को इंग्लैंड से भिड़ना है।
 
अनामुल स्कॉटलैंड के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होने के बाद बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। (भाषा) 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप