Hanuman Chalisa

मैक्कुलम बोले, हमारे पास बराबरी का मौका

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2015 (17:11 IST)
मेलबर्न। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को विश्व कप के खिताबी मुकाबले में अपनी टीम को बराबरी का मौका देते हुए कहा कि उनकी टीम रविवार के बड़े लम्हे और बड़े स्टेडियम का आनंद लेगी।
मैक्कुलम ने मैच से पूर्व की प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे अच्छा समय है। यह शानदार यात्रा रही। हमने शुरुआत से ही यह सपना देखा और अब खुद को फाइनल में 50-50 मौका देना बेहतरीन उपलब्धि है। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही न्यूजीलैंड की टीम प्रतियोगिता में पहली बार अपने देश के बाहर खेलेगी।
 
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के आकार को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उसने अब तक अपने सभी मैच अपने तुलनात्मक रूप से छोटे मैदानों पर खेले हैं।
 
मैक्कुलम से जब पूछा गया कि क्या आकार मायने रखता है? तो उन्होंने कहा कि हां, बेशक यह अलग है। हम दुनियाभर के मैदानों पर खेले हैं। अगर आप अबू धाबी के एमिरेट्स स्टेडियम को देखें तो वह भी बड़ा मैदान है। बेशक वहां का माहौल एमसीजी की तरह नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि बाउंड्री बड़ी है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप