khatu shyam baba

क्रिस गेल चोट से परेशान, नहीं ले रहे हैं संन्यास...

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2015 (09:38 IST)
वेलिंगटन। पीठ की चोट के कारण क्रिस गेल इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे लेकिन वेस्टइंडीज के इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि वह किसी प्रारूप से विदा नहीं ले रहे हैं।
 
गेल ने कहा कि मैं अगले साल टी20 विश्व कप खेलना चाहता हूं। इसमें कोई शक नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे कुछ चोटों की समस्या है लेकिन मैं इसे सुलझा लूंगा। मैं खुद को कुछ समय दूंगा और देखूंगा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए क्या योगदान दे सकता हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल रहा हूं लेकिन अभी किसी प्रारूप से विदा नहीं ली है। मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को अपनी प्रगति के बारे में बताता रहूंगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले