Hanuman Chalisa

पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2015 (18:55 IST)
कराची। पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर का मानना है कि अगर टीम को विश्व कप में क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ना है तो उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
बुधवार को एडिलेड में मीडिया से बात करते हुए जिंबाब्वे के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर फ्लावर ने कहा कि पाकिस्तान टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है।
 
फ्लावर ने कहा, ‘उन्हें अभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम टूर्नामेंट में काफी आगे तक नहीं जा पाएंगे।’ फ्लावर पिछले साल से पाकिस्तान टीम के साथ हैं और टीम की बल्लेबाजी अब भी चिंता का सबब है। मौजूदा विश्व कप में पाकिस्तान सिर्फ एक बार 300 से अधिक का स्कोर बना पाया है और वह भी यूएई के खिलाफ।
 
कोच ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि शीर्ष क्रम और बेहतर प्रदर्शन करे। मुझे पता है कि वे जिस तरह खेल रहे हैं उससे बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 
 
यूएई के खिलाफ इस तरह के संकेत मिले और दक्षिण अफ्रीका के आक्रमण के सामने उन्होंने सकारात्मक क्रिकेट खेला।’ फ्लावर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद के प्रदर्शन की भी तारीफ की। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप