Hanuman Chalisa

भारत के खिलाफ मुख्य स्पिनर हो सकता हूं : मैक्सवेल

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2015 (11:12 IST)
सिडनी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) के विकेट से स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है और ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि वे भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाने को तैयार हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल उसी विकेट पर खेला जाएगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के 7 विकेट स्पिनरों ने लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया के पास नियमित स्पिनर नहीं है और वे काफी हद तक मिशेल स्टार्क की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजों पर निर्भर हैं जबकि भारत के पास आर. अश्विन और रवीन्द्र जडेजा के रूप में 2 मुख्य स्पिनर हैं।

मैक्सवेल ने कहा कि मैंने इस टूर्नामेंट में कुछ विकेट लिए हैं, जो कि अच्छा है और मुझे लगता है कि मैंने वह भूमिका निभाई है, जो माइकल क्लार्क ने मुझे सौंपी।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा कि मैंने जॉन डेविसन (ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी कोच) से शनिवार रात बात की और उन्होंने कहा कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। मेरा एक्शन मुख्य स्पिनर जैसा बनता जा रहा है और मैं केवल रनों पर अंकुश लगाने जैसा विकल्प नहीं हूं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना