Hanuman Chalisa

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : डेरेन सैमी

Webdunia
मंगलवार, 3 मार्च 2015 (18:55 IST)
पर्थ। वेस्टइंडीज के अनुभवी हरफनमौला डेरेन सैमी ने कहा कि उनकी टीम को शुक्रवार को विश्व कप के मुकाबले में भारत को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
 
सैमी ने वेस्टइंडीज टीम के अभ्‍यास सत्र के दौरान पत्रकारों से कहा, यह एक और मैच है लेकिन भारत बेहतरीन फार्म में है। आपको हर विरोधी टीम को सम्मान देना होगा। भारत के खिलाफ हमारे मुकाबले हमेशा अच्छे रहे हैं और हमें उसे हराने के लिए 'ए' क्लास प्रदर्शन करना होगा। 
 
वेस्टइंडीज को आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने हराया है लेकिन सैमी ने कहा कि सीनियर खिलाड़यों को कठिन हालात में युवा कप्तान जासन होल्डर का साथ देना होगा। होल्डर की कप्तानी में खेलने के अनुभव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, हम सभी को उसका साथ देना होगा। वे खुद कप्तान नहीं बने हैं। मैं भी इस स्थिति से गुजर चुका हूं। यह विश्व कप है और हमें युवा जासन का साथ देना होगा। 
 
उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद विश्व कप में आना कठिन था। जासन ने मजबूत कप्तान होने के संकेत दिए हैं। यह हमारा फर्ज है कि उसका साथ दें, क्योंकि क्रिकेट टीम का खेल है। हर सदस्य को टीम के लिए योगदान देना चाहिए। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना