Hanuman Chalisa

अतिरिक्त सुरक्षा देता है संगकारा का हेलमेट

Webdunia
मंगलवार, 10 मार्च 2015 (08:30 IST)
सिडनी। श्रीलंका के अनुभवी क्रिकेटर कुमार संगकारा दुनिया के पहले क्रिकेटर बने जो सिर के पीछे और गर्दन को अतिरिक्त सुरक्षा देने वाला मसूरी का नया हेलमेट पहनकर खेले।
 
पिछले साल नवंबर में घरेलू मैच के दौरान सिर में बाउंसर लगने से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई थी।
 
ब्रिटेन की कंपनी मसूरी ने इस महीने की शुरूआत में स्टेमगार्ड पेश किया था जिसे मधुमक्खी के छत्ते जैसे प्लास्टिक और फोम से बनाया गया है। यह सिर के पीछे और गर्दन को अतिरिक्त सुरक्षा देता है।
 
मसूरी ने आईसीसी को स्टेमगार्ड मुहैया कराए हैं जिससे कि खिलाड़ी इन्हें परख सकें।
 
संगकारा रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में इसे पहनने वाले पहले खिलाड़ी बने और उन्होंने शतक भी जमाया। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप