Hanuman Chalisa

रोहित 'नोबॉल' मसले पर बोले मशरेफी मुर्तजा...

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2015 (23:31 IST)
मेलबर्न। बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा ने भारत के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल में 109 रन की हार के दौरान उनकी टीम के खिलाफ गए कुछ फैसलों पर नाखुशी जताई।
 
रोहित शर्मा जब 90 रन पर थे तब उन्हें जीवनदान मिला। भारत का स्कोर तब 196 रन था। रूबेल हुसैन के 40वें ओवर में उन्होंने रूबेल हुसैन की गेंद पर कैच दे दिया था लेकिन अंपायरों ने इसे नोबॉल दे दिया। 
 
रोहित इसके बाद अपने स्कोर में 47 रन और जोड़ने में सफल रहे। अंपायर इयान गाउल्ड ने रूबेल की फुलटास को कमर से ऊपर करार देकर नोबॉल दे दिया था। रोहित ने इस पर डीप मिडविकेट पर कैच थमाया। टीवी रीप्ले से हालांकि लग रहा था कि फैसला किसी भी पक्ष में जा सकता था। 
 
मुर्तजा ने बाद में कहा, मैं अंपायरों के फैसलों पर कुछ नहीं कहना चाहता। जो भी वहां उपस्थित था, उसने देखा कि तब क्या हुआ। इसलिए मेरे लिए इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा। 
 
मुर्तजा से पूछा गया कि क्या इस घटना से टीम की लय गड़बड़ाई, उन्होंने कहा, देखिए अहम क्षणों में विकेट मिलना महत्वपूर्ण होता है। तब हम उनके बल्लेबाजों पर काफी दबाव बना रहे थे। और फिर सभी ने देखा कि उसके बाद क्या हुआ। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले