Hanuman Chalisa

पाकिस्तान दूसरी बार जीत सकता है विश्व कप : मिस्बाह

Webdunia
रविवार, 15 मार्च 2015 (23:43 IST)
एडिलेड। आयरलैंड को अंतिम लीग मैच में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह  उल हक को भरोसा है कि उनकी टीम दूसरी बार विश्व कप खिताब जीतने में सफल रहेगी।
पूल बी मैच में आज यहां आयरलैंड पर सात विकेट की जीत के बाद मिस्बाह ने कहा, ‘बेशक, हम विश्व कप जीत सकते हैं। हम लय में हैं। गेंदबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजों ने भी अपनी भूमिका निभाना शुरू कर दिया है।’ 
 
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान ने लगातार चार मैच जीते हैं और वह क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
 
मिस्बाह ने कहा कि वह अपने दिन सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘किसी भी दिन कुछ भी हो सकता है। हमारे पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है, जो किसी को भी हैरान कर सकता है।’ (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप