Hanuman Chalisa

फिर भी शाकिब ने नहीं खोया संयम...

Webdunia
मंगलवार, 17 मार्च 2015 (18:46 IST)
मेलबर्न। विश्व कप 2007 की यादें अभी भी उनके जेहन में ताजा हैं और स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन से बातचीत के दौरान बांग्लादेशी पत्रकार बार-बार यही सवाल कर रहे थे कि भारत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टीम के जीतने की कितने प्रतिशत संभावना है? 
शाकिब से बार-बार पूछा जा रहा था कि क्या टीम 2007 का प्रदर्शन दोहराएगी, जब उसने राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था। 
 
यहां हुई लंबी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान 2007 की उस जीत का जिक्र अंग्रेजी और बंगाली में कम से कम पांच बार हुआ। दूसरा सबसे ज्यादा पूछा गया सवाल यह था कि बांग्लादेश की भारत के खिलाफ जीतने की कितने प्रतिशत संभावना है? तीसरा सवाल बांग्लादेशी क्रिकेटप्रेमियों की अपेक्षाओं से जुड़ा था। 
 
अंग्रेजी सत्र में एक बांग्लादेशी पत्रकार ने शाकिब से पूछा, विशेषज्ञ आपको 10 प्रतिशत से ज्यादा मौका नहीं दे रहे हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है? इस पर शाकिब ने कहा, मुझे नहीं पता। यह उस दिन पर निर्भर करेगा।  
 
शाकिब ने कहा, हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी। यदि हम लय बना सके तो कुछ भी संभव है। कागजों पर भारतीय टीम बांग्लादेश से बेहतर है और इसमें किसी को शक नहीं। यह एक दिन की बात है जिसमें हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और वे बुरा भी।  
 
बंगाली सत्र में एक पत्रकार ने पूछा, बांग्लादेश में लोग जानना चाहते हैं कि हमारे जीतने की संभावना कितने प्रतिशत है? क्या आपका जवाब 50 प्रतिशत होगा। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना