Hanuman Chalisa

शेन वॉटसन ने स्वीकार किया खराब फॉर्म

Webdunia
बुधवार, 25 फ़रवरी 2015 (14:12 IST)
आकलैंड। सह मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वॉटसन ने स्वीकार किया कि विश्व कप में बल्ले से वे खराब दौर से जूझ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में इंग्लैंड को 111 रन से हराया था लेकिन वॉटसन उसमें शून्य पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया का दूसरा पूल मैच बारिश के कारण नहीं हो सका और अब वॉटसन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का भारी दबाव है।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए रन बनाना बहुत जरूरी है। इंग्लैंड के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होना निराशाजनक था। मुझे रन बनाने ही होंगे और यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वे टीम में मेरी जगह देखते हैं या नहीं।

वॉटसन ने कहा कि मुझे विश्व कप में खेलने का अनुभव है और मुझे पता है कि कैसे खेलना है। मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं रन बनाना चाहता हूं लेकिन हर बार आप जो चाहते हैं, वह नहीं हो पाता। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप