Hanuman Chalisa

चोटिल खिलाड़ियों के कवर भेजेगा श्रीलंका

Webdunia
सोमवार, 9 मार्च 2015 (22:05 IST)
कोलंबो। श्रीलंका मध्य क्रम के बल्लेबाज किथुरूवान विथांगे और स्पिनर थारिंडु कौशल को 11 मार्च को स्काटलैंड के खिलाफ होने वाले राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के विश्व कप के अंतिम राउंड रोबिन मैच से पहले चोटिल खिलाड़ियों के कवर के तौर पर भेजेगा।
 
इन दो खिलाड़ियों के शामिल होने के साथ श्रीलंका अपनी शुरुआती विश्व कप टीम में पांच बदलाव कर चुका हैइससे पहले सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा बाएं हाथ के साथ सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की जगह ले चुके हैं जबकि एक अन्य सलामी बल्लेबाज कुशाल जनिथ परेरा को चोटिल रंगना हेराथ के कवर के तौर पर भेजा गया। श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने कहा है कि परेरा अब मध्यक्रम के चोटिल बल्लेबाज दिनेश चांदीमल की जगह लेंगे।
 
आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल हार के दौरान 52 रन की साहसिक पारी खेलने वाले चांदीमल अगले चार से छह हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। इस पारी के दौरान उनकी पैर की मांसपेशियों में चोट लग गई थी।
 
बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज विथांगे ने छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जबकि कुशाल को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करना है। कुशाल ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना