Hanuman Chalisa

टि्वटर पर हुई इंग्‍लैंड टीम की आलोचना

Webdunia
मंगलवार, 10 मार्च 2015 (00:16 IST)
एडिलेड। इंग्लैंड के सोमवार को यहां बांग्लादेश के हाथों 15 रन की शिकस्त के साथ विश्व कप के पहले दौर से ही बाहर होने के बाद टीम की आलोचना हुई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया, जहां उसका सामना गत चैम्पियन भारत से हो सकता है।
 
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बाथम ने ट्वीट किया, शानदार काम किया बांग्लादेश। हम कब चयनकर्ताओं को वनडे टीम चुनने के लिए कहेंगे। बदलाव का समय। 
 
ऑस्ट्रेलिया ने महान स्पिनर शेन वार्न ने टि्वटर पर लिखा, इंग्लैंड के पास गलत टीम थी। खेलने की गलत शैली और सभी देख सकते हैं कि आज का नतीजा स्तब्ध करने वाला नहीं है, मोर्गन के लिए दुखी हूं, कोच मुश्किल में है। 
 
इंग्लैंड टीम का हिस्सा रह चुके स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी टीम की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, अब यह मत कहिए कि हमने अब तक वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दी। 
 
उन्होंने कहा, हमने लगातार दो एशेज श्रृंखलाएं खेलीं जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि इंग्लैंड विश्व कप से पहले छह महीने तक वनडे क्रिकेट खेलता रहे। मुझे इस पर विश्वास नहीं होता। शानदार प्रदर्शन किया बांग्लादेश। तुम इसके हकदार थे। जापान और मलेशिया के क्रिकेट संघों ने भी इस हार पर प्रतिक्रिया दी।
 
जापान क्रिकेट संघ ने कहा, ईसीबी, शायद यह अच्छा समय नहीं हो लेकिन अब आपके कार्यक्रम में समय है तो क्या स्वदेश लौटते हुए जापान में एक मैच खेल सकते हो। मलेशियाई संघ ने कहा, हम कब खेल सकते हैं। ईसीबी। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना