Hanuman Chalisa

सेमीफाइनल में पहुंचीं चारों टीमें सर्वश्रेष्ठ-हेसन

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2015 (19:56 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचीं चारों टीमों को सर्वश्रेष्ठ करार देते हुए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद जताई है।  
 
मंगलवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ऑकलैंड रवाना होने से पहले हेसन ने कहा विश्व की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल में हैं और मुझे नहीं लगता कि लोग मेरी इस बात से असहमत होंगे। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका तथा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
 
वर्ष 2012 से कीवी टीम के कोच की कमान संभालने वाले हेसन ने कहा, पिछले दो वर्षों के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में काफी सुधार देखने को मिला है और अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही टीम आईसीसी रैंकिंग में नौवें से चौथे स्थान तक पहुंच गई है। खिलाड़ी अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर एकजुट होकर टीम के लिए खेलते हैं, जिससे हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
 
एक तरफ जहां टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही न्यूजीलैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को 143 रनों से पीट कर पूरे जोश के साथ सातवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही है तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भी श्रीलंका को नौ विकेट से रौंदकर यहां तक पहुंच गई है। दोनों ही टीमें यह मुकाबला जीतकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ाना चाहेंगीं। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप