Hanuman Chalisa

मोहम्मद शमी फिट, भुवी के टखने में बंधी थी पट्टियां

Webdunia
मंगलवार, 3 मार्च 2015 (21:57 IST)
पर्थ। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट से उबर गए हैं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ छह मार्च को होने वाले विश्व कप लीग मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
शमी को ऐहतियात के तौर पर यूएई मैच में विश्राम दिया गया था लेकिन बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने आज मडरेक यूनिवर्सिटी ओवल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स मैदान पर अभ्यास में हिस्सा लिया। 
 
उन्होंने क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया और फिर थोड़ी गेंदबाजी भी की। यदि शमी को अंतिम एकादश में चुना जाता है तो फिर भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने यूएई के खिलाफ पिछले मैच में वापसी की थी और एक विकेट भी लिया था। 
 
टीम के मीडिया मैनेजर आर. एन. बाबा ने कहा, ‘शमी फिट है और चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भुवनेश्वर कुमार को लेकर कोई अपडेट नहीं है लेकिन इस तेज गेंदबाज को आज टखने पर पट्टियां बांधे देखा गया। वह ड्रेसिंग रूम में भी नंगे पांव गए। 
 
पिछले मैच में उन्होंने गेंदबाजी की थी और हो सकता है कि दर्द से बचने के लिए ऐसा किया गया हो। वाका का मैदान कड़ा है और गेंदबाजी करते समय तेज गेंदबाजों के टखने पर ज्यादा जोर पड़ता है, इसलिए यह पता नहीं चला कि भुवनेश्वर के टखने में फिर से चोट लगी या है नहीं। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप