Hanuman Chalisa

विश्व कप में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा : एम्बरोज

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2015 (15:46 IST)
वेलिंगटन। वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टली एम्बरोज ने गुरुवार को कहा कि वनडे क्रिकेट के नियम इस कदर बल्लेबाजों के पक्ष में हैं कि टीमें गेंद फेंकने के लिए गेंदबाजी मशीनों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अभी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू ही हुए हैं और 32 शतक लग चुके हैं जबकि पिछली बार पूरे टूर्नामेंट में 24 शतक लगे थे। एम्बरोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल से पहले कहा कि यह एकतरफा हो गया है और इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। फिलहाल पूरा खेल बल्लेबाजी का है।

गेंदबाजों के लिए कुछ है ही नहीं। जल्दी ही वे गेंदबाजी मशीनों का इस्तेमाल करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि नोबॉल पर फ्रीहिट और बल्लेबाजी पावरप्ले से गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका ही नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि सब कुछ बल्लेबाजों के पक्ष में है। गेंदबाज अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर इतनी मेहनत करते हैं लेकिन जरा-सा क्रीज के बाहर निकलने पर नोबॉल हो जाती है। इसके बाद फ्रीहिट, पावरप्ले और सब कुछ। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप