Hanuman Chalisa

शमी एंड कंपनी पर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने की जिम्मेदारी

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2015 (16:41 IST)
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला 26 मार्च को सिडनी में टीम इंडिया से होगा।

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और अब सेमीफाइनल में उसके सामने वह ऑस्ट्रेलिया टीम होगी, जो अपने घरेलू मैदान में बहुत मजबूत है। ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं सकती, लेकिन इसके लिए उसे बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों का भी साथ चाहिए।

अब तक वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को रोकने का जिम्मा होगा। शमी स्विंग के साथ शॉर्ट पिच गेंद करने में माहिर हैं। उमेश यादव, मोहित शर्मा के साथ वे ऑस्ट्रलियाई बल्लेबेजों पर दबाव बना सकते हैं।

क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉर्ट पिच गेंदों पर पूरी तरह खुलकर स्ट्रोक नहीं लगा पा रहे थे। उमेश की तेजी और शमी की स्विंग भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तंग कर सकती है।  

अब तक वर्ल्ड कप में 17 विकेट ले चुके शमी के साथ उमेश यादव और मोहित शर्मा शुरुआती ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश रखें तो वे दबाव में आ सकते हैं।

भारतीय टीम की ताकत उसकी बल्लेबाजी है, लेकिन बल्लेबाज भी एक निश्चित रन संख्या ही बना सकते हैं, इसके बाद दारोमदार फिर गेंदबाजों पर होगा। अब तक वर्ल्ड कप 2015 के सभी मैचों में विरोधी टीमों को ऑलआउट करने वाली शमी एंड कंपनी पी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना